- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानें किन बर्तनों में...
![Know in which utensils milk should be kept Know in which utensils milk should be kept](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/19/1640690--.gif)
x
दूध ऐसी चीज है जो लगभग हर घर के रसोई में मौजूद होती है। किसी को चॉय पीना पसंद है तो कोई कॉफी के लिए दूध को रखता है। इसके साथ ही दूध पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दूध ऐसी चीज है जो लगभग हर घर के रसोई में मौजूद होती है। किसी को चॉय पीना पसंद है तो कोई कॉफी के लिए दूध को रखता है। इसके साथ ही दूध पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार दूध को फ्रिज में स्टोर करने के बावजूद भी वो फट जाता है। खासतौर पर इस भयंकर गर्मी में तो दूध फ्रिज में भी खराब हो जाता है। अगर आप भी रोज फ्रिज के खराब होने से परेशान हैं तो इसे स्टोर कर रखन के तरीके में बदलाव करें। फ्रिज में दूध स्टोर कर रखने के लिए के बर्तनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए जानें किन बर्तनों में दूध को रखना चाहिए।
दूध को अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो ये करीब एक सप्ताह तक नहीं खराब होगा। लोकिन इसके लिए जरूरी है कि सही तरीके और बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए।
दूध को रखने के लिए प्लास्टिक के केन आते हैं। इनमे आप दो दिन के लिए दूध को सुरक्षित रख सकती हैं। बस जरूरी है कि ये दूध अच्छी तरह से उबला और पका हो। साथ इस दूध को जब भी उबालना हो तो सीधे प्लास्टिक के केन में ना डालें। पहले इसे ठंडा कर लें। फिर प्लास्टिक के केन में डालें।
कांच की शीशी
अगर फ्रिज को बार-बार बच्चे ना छूते हों तो दूध रखने के लिए कांच की शीसी का इस्तेमाल करें। क्योंकि दूध को अगर दो दिन से ज्यादा रखना है तो प्लास्टिक के कंटनेर में दूध खराब हो जाता है। इसके लिए आप कांच की शीशी का इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्रिज में कांच की शीशी को किसी बर्तन से ढंक दें। फ्रिज में रखे कांच की शीशी के दूध को भी इस्तमाल करने से पहले उबाल लें। तो इसका टेस्ट फ्रेश रहेगा।
स्टील के बर्तन का करें इस्तेमाल
प्लास्टिक या कांच के केन में अगर आप दूध नहीं रख पा रही हैं तो स्टील के बर्तन में दूध को स्टोर करके रखें। स्टील के बर्तन में दूध का स्वाद खराब नहीं होता। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जिस बर्तन में दूध रख रहीं हो उसमे कोई और खाद्य पदार्थ ना लगा हो।
Next Story