- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए किचन के लिए कैसे...

x
चॉपिंग बोर्ड खरीदना बहुत आसान लगता है, लेकिन सही चॉपिंग बोर्ड आपकी सब्जी काटने के समय को आधा कर सकता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चॉपिंग बोर्ड खरीदना बहुत आसान लगता है, लेकिन सही चॉपिंग बोर्ड आपकी सब्जी काटने के समय को आधा कर सकता है। कुकिंग करने के लिए सबसे पहला स्टेप ही सब्जी काटना होता है। ऐसे में अगर चॉपिंग बोर्ड की मदद से आपका काम जल्दी निपट जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। कई बार लोग बिना सोचे समझे अच्छा दिखने वाले चॉपिंग बोर्ड को खरीद लेते है। लेकिन आपको इस बात को समझना होगा की चॉपिंग बोर्ड दिखाने के लिए नहीं होता, बल्कि जब आप इसका इस्तेमाल करें तो यह कंफर्टेबल होना चाहिए। आइए जानते हैं चॉपिंग बोर्ड से जुड़ी बातें।
प्लास्टिक बोर्ड- ये सस्ता होता है। लेकिन अगर आपको चॉपिंग बोर्ड पर सब्जी काटने की आदत है तो रोजाना के इस्तेमाल के लिए ये खराब है। सबसे पहली बात एक तो यह प्लास्टिक है जिसका इस्तेमाल कम से कम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही कुछ समय बाद ये रंग छोड़ने लगता है और कहीं-कहीं से फीका हो जाता है।वुडन बोर्ड- अगर ये अच्छी लकड़ी वाले खरीदे जाएं तो अच्छे साबित हो सकते हैं। क्योंकि ये वजनदार होते हैं। अगर अच्छी लकड़ी का होगा तो यह रोजाना के इस्तेमाल से फूलेगा नहीं।
बैम्बू बोर्ड- ये हल्का होता है। लेकिन रोजाना के इस्तेमाल से खराब होने लगता है। इसकी ग्रिप पर अजर होता है। साथ ही इसके जिसलोकेट होने के चांस भी रहते हैं।आप इनमें से किसी एक तरह का अच्छा चॉपिंग बोर्ड चुन सकते हैं। इसे खरीदते समय इसके टेक्सचर का भी ध्यान रखें। क्योंकि अगर टेक्सचर अच्छा होगा तो यह आपकी चॉपिंग स्पीड को बढ़ा सकता है।

Ritisha Jaiswal
Next Story