लाइफ स्टाइल

जानिए कैसे और कब करें पपीता का सेवन

Tara Tandi
25 Dec 2021 5:44 AM GMT
जानिए कैसे और कब करें पपीता का सेवन
x
वजन का बढ़ना कई रोगों को न्योता देता है। मोटापे से कई तरह की परेशानियां होती है। लोग पेट और बदन से चर्बी कम करने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वजन का बढ़ना कई रोगों को न्योता देता है। मोटापे से कई तरह की परेशानियां होती है। लोग पेट और बदन से चर्बी कम करने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। एक्सरसाइज के अलावा डाइट प्लान भी मोटापे को कम करने में लाभकारी होता है। अगर मोटापा करम करने के लिए डाइट का रास्ता अपना रहे हैं तो पपीता काफी फायदा पहुंचा सकते हैं। पपीता में विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं।

पपीता में फाइबर काफी होता है। यही कारण है कि यह वजन कम करने वालों के लिए एकदम सही है। वहीं पपीते में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ऐसे में आप इस तरह अपनी डाइट में पपीते को शामिल कर सकते हैं।
कैसे और कब करें सेवन
- सबह के नास्ते के वक्त आप पहले एक ग्लास दूध या दलिया खाएं इसके बाद आप आधे घंटे बाद पपीता का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
- दोपहर के खाना खाने के साथ आप पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। खाने में आप दाल, रोटी, सब्जी और चावल को शामिल कर सकते हैं।
- स्नैक्स में आप पपीते के कुछ क्यूब्स को शामिल कर सकते हैं। ये सभी तत्व वजन घटाने में मदद करते हैं।
- रात में डिनर के समय आप अपनी पसंद की सब्जी के साथ एक स्वादिष्ट सूप बनाएं और ताजे पपीते के साथ इसका आनंद लें। वहीं इसके अलावा आप हरी सब्जी और रोटी के साथ कटा हा पपीता शामिल कर सकते हैं।


Next Story