लाइफ स्टाइल

जानिए लू से बचाव के आयुर्वेदिक उपाय अगर गर्मियों में शरीर को बनाए रखना है ठंडा

HARRY
25 April 2023 5:31 PM GMT
जानिए लू से बचाव के आयुर्वेदिक उपाय अगर गर्मियों में शरीर को बनाए रखना है ठंडा
x
गर्मियों में होने वाली बीमारी से राहत पा सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्मियों के मौसम में चलने वाली गर्म हवा या लू शरीर को बाहरी और अंदरूनी तौर पर परेशान कर देती है। लू लगने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में गर्म हवा, सूखापन शारीरिक समस्याओं की वजह बनता है। जिससे वात दोष बढ़ना शुरू हो जाता है और इससे त्वचा पर चकत्ते पड़ने लगते हैं, त्वचा में रूखापन आने लगता है, स्किन की चमक चली जाती है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। लोगों को गर्मी के दिनों में एसिडिटी, जी मिचलाना, अपच जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में कुछ आसान उपायों से गर्मी में लू से होने वाली समस्याओं से राहत पाई जा सकती हैं और शरीर को ठंडा रख सकते हैं। यहां गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को बढ़ने से रोकने और ठंडा बनाये रखने के कुछ आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स बताएं जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में होने वाली बीमारी से राहत पा सकते हैं।


गर्मी से राहत के चार आयुर्वेदिक उपाय

आंवला

आंवला में लाभकारी आयुवैदिक गुण हैं, वात और पित्त दोष दोनों को संतुलित रखता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। आंवला के सेवन से कफ भी दूर होता है। गर्मियों में कच्चे आंवले का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।लू या चिलचिलाती हवा से शरीर को होने वाले नुकसान से आंवला बचाता है। गर्मियों में आप आंवला का जूस, कच्चा, अचार, आंवला पाउडर या मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं।


गुलकंद

गर्मी के मौसम में थकान, सुस्ती और शरीर मे जलन व खुजली की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा गर्मियों में एसिडिटी, पेट फूलने के कारण पेट में जलन भी हो सकती है। गर्मियों में होने वाली इन परेशानियों से राहत पाने के लिए गुलकंद का सेवन करना चाहिए। गुलकंद आंतों और पेट की समस्या से राहत पहुंचाता है।

Next Story