लाइफ स्टाइल

जानिए बिरयानी के अलावा हैदराबाद के मशहूर खाने के बारे में...

Tara Tandi
19 July 2022 12:57 PM GMT
जानिए बिरयानी के अलावा हैदराबाद के मशहूर खाने के बारे में...
x
दक्षिण भारत का हैदराबाद शहर बहुत मशहूर है। आप भले ही हैदराबाद न गए हों लेकिन हैदराबाद की बिरयानी का नाम तो जरूर सुना होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दक्षिण भारत का हैदराबाद शहर बहुत मशहूर है। आप भले ही हैदराबाद न गए हों लेकिन हैदराबाद की बिरयानी का नाम तो जरूर सुना होगा। हैदराबादी बिरयानी पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप कभी हैदराबाद घूमने जाते हैं तो वहां की हैदराबादी बिरयानी जरूर ट्राई करें। हैदराबाद घूमने के लिहाज से भी बेहतरीन जगह है। यहां आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ जा सकते हैं। घूमने का शौक रखने वालों को हैदराबाद में काफी कुछ एक्सप्लोर करने को मिलेगा। लेकिन अगर आप घूमने के साथ ही फूडी हैं यानी आपको खाने का शौक है तो हैदराबाद आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। अगर आपको लगता है कि हैदराबाद में सिर्फ बिरयानी ही मशहूर है तो ऐसा नहीं है। बिरयानी के अलावा हैदराबाद में मशहूर खाने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं। चलिए जानते हैं बिरयानी के अलावा हैदराबाद के मशहूर खाने के बारे में।

हैदराबादी बैंगन
अगर आप वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं और हैदराबाद जाएं तो लंच या रात के खाने में आप हैदराबादी बैंगन आर्डर कर सकते हैं। हैदराबादी बैंगन का स्वाद बहुत लजीज होता है। इसे मूंगफली, इमली और तिल के साथ बनाया जाता है। हैदराबादी बैंगन की ग्रेवी अखरोट से तैयार होती है।
हलीम
हैदराबाद का नॉनवेज खाना बहुत मशहूर है। यहां की पसंदीदा डिश में हलीम का नाम भी शामिल है। हलीम एक मटन स्टू है, जो दाल, मसालों और गेहूं मिलाकर बनाया जाता है। मसालों के कारण इसका स्वाद बहुत ही लजीज लगता है। ईद के मौके पर इस डिश को अक्सर बनाया जाता है।
ईरानी चाय
वेज और नॉनवेज खाने के अलावा हैदराबाद घूमने के दौरान यहां की खास चाय का स्वाद भी जरूर चखें। हैदराबाद के मशहूर चारमीनार के पास ईरानी चाय लोगों की पसंदीदा और इलाके की प्रसिद्ध चीजों में से है। लोग यहां हैदराबादी बिस्कुट और मस्का पाव के साथ ईरानी चाय की चुस्की लेते हैं।
हैदराबादी फिरनी
मीठा खाना पसंद है तो खाने के बाद हैदराबादी की मशहूर मिठाई का भी स्वाद लें। हैदराबादी फिरनी बहुत ही पसंदीदा मिठाइयों में से एक है।
Next Story