लाइफ स्टाइल

जानिए लस्सी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में...

Tara Tandi
22 Jun 2022 8:01 AM GMT
जानिए लस्सी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में...
x
गर्मियों के मौसम में ठंडी लस्सी मन और शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहतर विकल्प है। लस्सी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही शरीर के लिए लाभदायक होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में ठंडी लस्सी मन और शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहतर विकल्प है। लस्सी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही शरीर के लिए लाभदायक होती है। लस्सी का सेवन त्वचा के लिए, बालों के लिए, एसिडिटी में, कब्ज दूर करने, वजन कम करने और हड्डियां मजबूत करने आदि में फायदेमंद होती है। ताजे दही से बनी लस्सी शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व देती है। दही में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन लस्सी पीने के फायदों के साथ ही नुकसान भी है। गलत समय पर लस्सी का सेवन शरीर को क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप गर्मियों में खुद को राहत पहुंचाने और सेहतमंद रहने के लिए लस्सी का सेवन करते हैं तो इसे पीने से पहले जरूरी बातें जान लें ताकि लस्सी का शरीर पर दुष्प्रभाव न हो। चलिए जानते हैं लस्सी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।

गलत समय पर लस्सी पीना नुकसानदायक
वैसे तो दही की लस्सी फायदेमंद है लेकिन हर चीज के सेवन का एक सही समय होना चाहिए। गलत समय पर लस्सी पीने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए पता होना चाहिए कि लस्सी के सेवन के लिए सबसे बेहतर समय कौन सा है। अगर आप दोपहर के खाने के बाद लस्सी पीते हैं तो शरीर को सबसे अधिक लाभ मिलता है। इसलिए दोपहर में खाने के बाद लस्सी पीनी चाहिए। वहीं सुबह के नाश्ते में भी आप लस्सी पी सकते हैं। लस्सी पीने का सबसे गलत समय रात का होता है।
रात में लस्सी पीने के नुकसान
अगर आपको लस्सी पीना पसंद है और आप रात में लस्सी का सेवन करते हैं तो आज ही इसे बंद कर दें। लस्सी दही से बनती है, जो कि शरीर को ठंडक देता है। रात के समय लस्सी यानी ठंडी चीज खाने या पीने से सर्दी, खांसी, जोड़ों में दर्द और फेफड़ों संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप रात में लस्सी पीने के बाद सोते हैं तो आपकी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। खाना पचाने में दिक्कत होने से कई शारीरिक परेशानियां हो सकती है। इसलिए रात में लस्सी का सेवन न करें।
लस्सी पीने के नुकसान
-लस्सी में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और वसा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में लस्सी का सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।
-दही में 140 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 7.5 ग्राम फैट और 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
-लस्सी बनाने में चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ज्यादा लस्सी का सेवन आपके रोग को बढ़ा सकता है।
-लस्सी का अधिक सेवन पथरी या प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी बढ़ाता है। ज्यादा लस्सी पीने से वजन भी बढ़ सकता है।
Next Story