लाइफ स्टाइल

जानिए कपूर से होने वाले फायदों के बारे में...

Tara Tandi
14 March 2022 4:45 AM GMT
जानिए कपूर से होने वाले फायदों के बारे में...
x
कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं कि इसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं कि इसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह पूजा के अलावा त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जोड़ों के दर्द में भी यह तेल फायदेमंद होता है।

आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में…
चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे होना आम समस्या है, लेकिन इसके लिए कपूर का तेल बहुत कारगर होता है। इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और मुंहासों से भी छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा की एलर्जी को भी दूर करता है।
किचन में काम करते समय कई बार हाथ जल जाते हैं या किसी चोट के निशान हो जाते हैं तो पानी में थोड़ा सा कपूर मिलाकर लगाएं। इसे लगातार लगाने से दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं।
अगर पैरों की एड़ियां फटी हुई हैं तो उन्हें भरने में कपूर का तेल मददगार होता है। पानी गर्म करने के बाद उसमें थोड़ा सा कपूर मिलाएं और पैरों को कुछ देर के लिए भिगोकर स्क्रब करें और किसी क्रीम से मसाज करने से पैर मुलायम हो जाते हैं।
अगर त्वचा पर लाल दाने हो गए हैं तो पानी में कपूर मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे दाने पर लगाएं। इस तरह कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल करने से आराम मिलता है।
कपूर बालों को मजबूत बनाता है। इसे थोड़े से तेल में मिलाकर बालों में लगाने से लाभ होता है। इसे लगाने के एक घंटे बाद बालों को धो लें। कपूर के तेल से बालों की मालिश करने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाती है।
Next Story