लाइफ स्टाइल

जानिए सब्जा बीज के फायदे और नुकसान के बारे में

Bharti sahu
25 May 2022 12:06 PM GMT
जानिए सब्जा बीज के फायदे और नुकसान के बारे में
x
सब्जा के बीजों का सेवन करने से शरीर की गर्मी भी दूर होती है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके कुछ फायदे और नुकसान के बारे में...

तुलसी की हर घर में पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में भी तुलसी को बहुत ही महत्व दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि, तुलसी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी के पत्ते, तुलसी के बीज और तुलसी का पौधा यह सभी अलग-अलग गुणों से भरपूर होते हैं। सब्जा भी तुलसी की एक प्रजाति का पौधा है। इसे स्वीट बेसिल भी कहते हैं। इसके बीजों में बहुत से पौषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी और ओमेगा-3 जैसे भरपूर पौषक तत्व पाए जाते हैं।सब्जा के बीजों का सेवन करने से शरीर की गर्मी भी दूर होती है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके कुछ फायदे और नुकसान के बारे में...

कम मोटापा
मोटापे को कम करने के लिए आप सब्जा के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इनमें बहुत ही कम मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से आप लंबे समय तक भूखे रह सकते हैं।
गैस, अपच
सब्जा के बीजों में पाए जाने वाले पौषक तत्व आपको गैस,अपच और पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप एक कप दूध के साथ कब्जा के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सब्जा के सीड्स बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से आपकी शुगर नियंत्रण में रहती है। आप इसके बीजों को भिगोकर दूध के साथ खा सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में
सब्जा के बीज आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में सहायता करते हैं। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यदि आप सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आप सब्जा के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
पेट को ठंडा रखने के लिए
इसमें विटामिन-ए,विटामिन-के, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं सब्जा के बीजों की तासीर बहुत ही ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में इसका बहुत ही इस्तेमाल किया जाता है।
इंफेक्शन ठीक करने के लिए
सब्जा के बीजों को एक गिलास पानी में शहद मिलाकर पीएं। किडनी, वैजाइनल इंफक्शन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलेगी।
विषैले पदार्थ निकालने में
आप सब्जा के बीजों का सेवन शरीर से विषैले पदार्थ निकालने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा सब्जा के बीजों का सेवन करने से यदि आपको किसी भी तरह की कोई छोटी-मोटी बीमारी है तो उससे भी आपको राहत मिलेगी।
दिमाग होगा शांत
इसके बीजों का सेवन करने से सिरदर्द, माइग्रेन, थकान जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है और आपका मूड भी ठीक रहता है।
अच्छी त्वचा के लिए
इसमें पाया जाने वाला आयरन और प्रोटीन आपकी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आप नारियल तेल में बीजों का पाउडर मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। आपको चेहरे पर फर्क दिखना शुरु हो जाएगा।
मजबूत बाल
इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और आयरन आपके चमकदार और मजबूत बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा यदि आप बालों की ग्रोथ करना चाहते हैं तो आप सब्जा के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
सब्जा के बीजों का नुकसान
गर्भवती महिलाओं के लिए
गर्भवती महिलाओं को सब्जा के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एस्ट्रॉजन नाम के हार्मोन का स्तर गिर जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को सब्जा के बीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
ज्यादा न करें सेवन
सब्जा के बीजों का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी इम्यूनिटी पर बहुत ही घहरा असर पड़ता है। आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
तीखा न रखें
यदि आप सब्जा के बीजों को किसी सब्जी या फिर फ्रूट स्लाद में मिलाकर खा रहे हैं तो उसे ज्यादा तीखा न रखें। इससे बीजों में मौजूद पौषक तत्व खत्म हो जाएंगे।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story