लाइफ स्टाइल

वैलेंटाइन डे के लिए जानिए रोमांटिक जगहों के बारे में

Khushboo Dhruw
30 Jan 2023 3:56 PM GMT
वैलेंटाइन डे के लिए जानिए रोमांटिक जगहों के बारे में
x
प्यार का महीना आ गया है। इस महीने में दुनिया के सबसे रोमांटिक दिनों को मनाया जाता है। युवाओं और प्यार करने वालों के लिए फरवरी में मनाया जाने वाला वैलेंटाइन सप्ताह बहुत खास होता है। 14 फरवरी को दुनिया के तमाम देश वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर लोग जिनसे प्यार करते हैं, उन से अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ खास करके अपने साथी को महसूस कराने की कोशिश करते हैं कि उनके जीवन में पार्टनर की क्या अहमियत है। कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। इसके लिए वह कहीं घूमने जाते हैं। किसी रोमांटिक जगह पर एक दूसरे के साथ कुछ प्यार के पल बिताते हैं। अगर आप भी किसी रोमांटिक जगह पर अपने साथी के साथ जाने की इच्छा रखते हैं या अपने क्रश से मोहब्बत का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। यहां जब आप पार्टनर को दिल का हाल बताएंगे तो वह आपकी मुहब्बत को तुरंत कबूल कर लेंगे। जानिए इन रोमांटिक जगहों के बारे में।
अधिकतर रोमांटिक फिल्मों में हीरो अपनी हीरोइन से पेरिस में एफिल टावर के सामने मोहब्बत का इजहार करते नजर आ जाते हैं। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को प्रदर्शित करते हैं। हम भारतीय इसी तरह के दृश्य देखकर बढ़े हुए। इसीलिए ज्यादातर भारतीय कपल एक बार पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। आम लोग ही नहीं, सेलिब्रिटीज भी दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस को घूमने का शौक रखते हैं। नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद पति रोहनप्रीत के साथ एफिल टावर देखने गई थीं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं।
पेरिस से अलग कोई खूबसूरत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो फ्लोरेंस शहर की ओर रुख कर सकते हैं। इटली के फ्लोरेंस शहर की खूबसूरती कपल को रोमांटिक माहौल देगी। फ्लोरेंस की संकरी गलियां इतिहास की कहानियों को जाहिर करती हैं। यहां फियोरेंटीना कूजीन विश्व स्तर पर मशहूर है। हर कपल को एक बार फ्लोरेंस घूमने जरूर आना चाहिए।
दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों की बात हो तो ग्रीस के सेंटोरिनी शहर का नाम आना लाजमी है। चारों ओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा सेंटोरिनी कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से है। यहां के नजारे आपका मन मुग्ध कर देंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट है।
भारत के सेलिब्रिटी के लिए मालद्वीप सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। यह दुनिया के सबसे रोमांटिक द्वीपसमूह में से एक है। वैलेंटाइन के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ मालद्वीप घूमने जा सकते हैं। मालद्वीप के खूबसूरत नजारे, समुद्र तट और ऐतिहासिक जगहें आप दोनों के रोमांस को बढ़ा देंगी।
Next Story