लाइफ स्टाइल

जानिए एंटी एजिंग फूड्स के बारे में

Apurva Srivastav
19 Feb 2023 10:48 PM IST
जानिए एंटी एजिंग फूड्स के बारे में
x
स्वीट पोटैटो के नाम से जाना जाने वाला यह कंदमूल मधुमेह की रोकथाम करता है।
लम्बी आयु तक फिट और हष्ट पुष्ट रहने के लिए हम कसरत तो करते हैं पर हमारी आयु को और बढ़ने के लिए अच्छा और पौष्टिक खानपान भी आवश्यक है। ऐसे ही कुछ आहार होते हैं जो आपको दीर्घायु बनाने का कार्य करते हैं या हम कह सकते हैं कि वह आपकी बढ़ती आयु में अवरोधक का कार्य करते हैं ,उन्हें एंटी एजिंग फूड्स कहते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे 5 एंटी एजिंग फूड्स -
1 डार्क चॉकलेट -
डार्क चॉकलेट एक बहुत अच्छी ट्रैंक्विलाइजार होती है। इसमें भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे हृदय के साथ-साथ रक्त प्रवाह भी संतुलित होता है। यह जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में भी आराम देती है।
2 शकरकंद -
स्वीट पोटैटो के नाम से जाना जाने वाला यह कंदमूल मधुमेह की रोकथाम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ में एंटीकैंसर गुण भी होते हैं। शरीर को ताकत देने के साथ में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
3 पालक -
आपने पोपाइ द सैलर मैन नाम का कार्टून तो देखा ही होगा। जैसे पालक खाकर वह ताकतवर हो जाता था वैसे ही आप भी हो सकते हैं। पालक को ग्रीन ब्लड भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर में विटामिन्स और आयरन की पूर्ण पूर्ति होती है। इससे पेट से सम्बंधित बीमारियां भी ठीक होती है और यह अच्छी मात्रा में शरीर को पोषक तत्व पहुंचाता है।
4 पपीता -
हमें यह बात अच्छी तरह पता है कि पपीता पेट के लिए अच्छा होता है। पर इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। यह आपकी डेड स्किन को हटाता है। जिससे आपकी स्किन चमकदार बनकर ग्लो करने लगती है। इसमें पपाइन नाम का एक एंजाइम होता है जो आपको दीर्घायु बनाने में सहायक है।
5 अनार -
अनार में विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। अनार खून को शुद्ध करने के साथ शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाता है। यह औषधीय गुणों से पूर्ण फल है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story