लाइफ स्टाइल

जानिए अनार के छिलके के 5 फायदे के बारे में

Tara Tandi
2 Jun 2022 6:19 AM GMT
जानिए अनार के छिलके के 5 फायदे के बारे में
x
आइए जानते हैं अनार के छिलके के क्या-क्या फायदे होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अनार (Pomegranate) के छोटे-छोटे लाल दानों का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है, ये तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अनार के साथ-साथ अनार के छिलके (pomegranate peel) भी स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। जी हां वहीं अनार के छिलके जिसे आप एक कचरा समझ कर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, उसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अनार की तरह के अनार के छिलके भी पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, अनार के छिलको में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं अनार के छिलके के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अनार के छिलके के 5 फायदे
कोलेस्ट्रॉल होता है कम
अनार के छिलके एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप अनार के छिलकों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर कम होता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
सर्दी-खांसी की शिकायत होती है दूर
सर्दी-खांसी (Cold And Cough) या गले में खराश की शिकायत होने पर अनार के छिलकों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार के छिलको में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी की शिकायत से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत
अनार के छिलकों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अनार के छिलकों का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, साथ ही विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
पीरियड्स के दर्द में मिलता है आराम
जिन महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय अधिक दर्द रहता है, उनको अनार के छिलकों से बने पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
अनार के छिलके का उपयोग स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार के छिलकों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अनार के छिलकों से बने फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो टैनिंग (Tanning), पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इस तरह बनाएं फेस पैक
अनार के छिलकों का फेस पैक बनाने के लिए अनार के छिलकों को पीसकर उसका पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, लगाने के 10-15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए।
इस तरह से कर सकते है सेवन
1- अनार के छिलकों को धूप में सूखाकर उसका चूर्ण बना लेना चाहिए, फिर गुनगुने पानी के साथ चूर्ण का सेवन करना चाहिए।
2- एक पैन में एक गिलास पानी और अनार के छिलके को डालकर उबाल लेना चाहिए, फिर जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो उसे ठंडा कर के पी सकते हैं। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।


Next Story