- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डेंगू ,हार्ट प्रॉब्लम...
लाइफ स्टाइल
डेंगू ,हार्ट प्रॉब्लम से बीमारियों को दूर करने कीवी ,फायदे
Tara Tandi
11 May 2023 2:16 PM GMT
![डेंगू ,हार्ट प्रॉब्लम से बीमारियों को दूर करने कीवी ,फायदे डेंगू ,हार्ट प्रॉब्लम से बीमारियों को दूर करने कीवी ,फायदे](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/05/11/2872913-2.webp)
x
आमतौर पर हमारे यहां कीवी का सेवन कम ही किया जाता है, जबकि सेहत की लिहाज से देखा जाए तो ये बेहद ही फायदेमंद होती है। आज हम आपको कीवी के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आमतौर पर लोग कम ही जानते हैं। कीवी फाइबर,विटामिन सी, विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं, साथ ही ये स्वाद में भी बेहद लाजवाब होता है। इसलिए अगर आपने अभी तक इसका स्वाद नहीं चखा है तो जरूर चखिए क्योंकि इसके फायदें के बारे में जानने के बाद तो आप भी इसके दिवाने हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं कीवी खाने के फायदे क्या हैं…
कीवी देखने में बाहर से चीकू जैसा होता है, इसकी बाहरी परत भरे रंग की रेशेदार होती है, जबकि अंदर से ये हरे रंग का रशीला होता है।वैसे तो इसे सबसे पहले चीन में इसे उगाया जाता था, पर बाद ये वहां से न्यूजीलैंड पहुंचा और आज पूरे दुनिया भर में इसकी कई सारी किस्में हैं। अपनी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कीवी, अर्थराइटिस की समस्या में बेहद कारगर है तो वहीं ये शरीर की अंदरुनी घावों को भरने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से दूसरी कई तरह की समस्याओं में लाभ मिलता है, जैसे कि..
डेंगू होने की स्थिति में ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है, वहीं कीवी के सेवन से ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है, साथ ही ये कीवी खाने से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में डेंगू के मरिजों के लिए कीवी रामबाण साबित होता है, यही वजह है कि डाक्टर भी डेंगू के मरिज को हर रोज कम से कम 2 कीवी फल खाने की की सलाह देते हैं।
कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, ऐसे में कीवी का सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है और इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, जिससे दिल से सम्बंधी कई गंभीर बीमारियों से निजात मिलता है। वहीं कीवी के नियमित सेवन से हार्ट अटैक से लेकर लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट जैसी कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
कीवी का सेवन करने से ये शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है,साथ ही किवी में ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होने से ब्लड में शुगर जल्दी नहीं बढ़ता है, वहीं इसका ग्लासीमिक लोड 4 है, जिस कारण यह डायबिटीज के रोगियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
वहीं कीवी का सेवन आंखों की कई बीमारियां के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित है, दरअसल इसमें ल्यूटिन होता है जो कि हमारी स्किन और टिशूज को स्वस्थ रखने में सहायक है। जबकि आंखों की अधिकांश समस्याएं इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। वहीं इसके अलावा कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और सी भी पाई जाती है जो कि आंखों की सेहत के लिए अच्छी होती है।
कीवी देखने में जितना सुंदर होता है, गुणों के मामले भी उतना ही लाजवाब है। इसका सेवन स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के जवां और स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से कीवी का सेवन करते हैं तो इसका असर आपकी त्वचा पर जरूर देखने को मिलता है।
किवी में भरपूर मात्रा में फाइबर होने से ये पेट के लिए बेहद ही लाभकारी होता है, वहीं इसमें एक्टिनिडेन नाम का एक एंजाइम होता है, जो कि एक प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है । ऐसे में कीवी का सेवन पाचन सम्बंधी समस्याओं में बेहद कारगर होता है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से काफी हद तक निजात मिलता है।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story