लाइफ स्टाइल

Kitchen Tips: घर पर गुरुद्वारे के आटे का हलवा बनाने के लिए अपनाएं ये किचन टिप्स

Sarita
19 Nov 2025 7:36 AM IST
Kitchen Tips: घर पर गुरुद्वारे के आटे का हलवा बनाने के लिए अपनाएं ये किचन टिप्स
x
Kitchen Tips :चाय के साथ कुछ गरमागरम और मीठा खाने का मन करता है। हलवा तो सबका पसंदीदा है, और कोई भी इसे मना नहीं करता। हालाँकि, अक्सर महिलाओं की शिकायत रहती है कि वे गुरुद्वारे जैसा हलवा नहीं बना पातीं। इन टिप्स को अपनाएँ।
ये किचन टिप्स करें फॉलो:
- हलवा बनाने के लिए आटे को पहले अच्छी तरह से छान लें।
- ध्यान रखें कि हलवा टेस्टी तभी बनेगा जब उसे शुद्ध देसी घी में बनाया जाएगा। इसके लिए घी में बिल्कुल कमी न करें।
- ड्राई फ्रूट्स को पहले घी में रोस्ट कर लेंगी, तो स्वाद भी बढ़ेगा। ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर अलग रख लें।
न करें ये गलतियां:
- अगर आप चाहती हैं कि आटा अच्छी तरह से पक जाए तो उसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।
- अगर आटे में गांठ बन रही हैं तो पहले एक बार उसे छन्नी से छान लें और फिर गैस पर चढ़ाकर पकाएं।
- आटे में जब भी पानी डालें, तो उसे पहले गर्म कर लें। ठंडा पानी के कारण हलवा पकने में समय लगता है।
वहीं अगर आप चाहती हैं आटे का हलवा टेस्टी बने तो टेक्सचर भी ड्राई न हो तो उसे पानी से नहीं दूध डालकर बनाएं। दूध को पहले 1/2 कप दूध और फिर 1/2 कप पानी डालकर पका लें।
Next Story