लाइफ स्टाइल

Kitchen Tips And Tricks: अगर आपके पास मोल्ड नहीं है तो इन आसान ट्रिक्स से बनाएं मुलायम और स्पंजी इडली या ढोकला

Sarita
25 Jun 2025 11:37 AM IST
Kitchen Tips And Tricks: अगर आपके पास मोल्ड नहीं है तो इन आसान ट्रिक्स से बनाएं मुलायम और स्पंजी इडली या ढोकला
x
Kitchen Tips And Tricks: हालांकि ये स्टीमर काफी सस्ता आता है, लेकिन फिर भी कई घरों में ये नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी घर पर ढोकला या फिर इडली बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई ट्रिक्स को आजमाकर देख लें। इन ट्रिक्स से ढोकला या इडली बनाएंगे तो एकदम बाजार के जैसा ही बनेगा।
स्टील की कटोरी इस्तेमाल करें:
यदि आपके पास ढोकला या फिर इडली बनाने का सांचा नहीं है तो छोटी स्टील की कटोरियों का इस्तेमाल करें। इसके लिए कटोरी को लेकर उसमें पहले तो चारों तरफ तेल लगाएं, और फिर बैटर से आधा भर दें। अब इससे आप इडली या ढोकला बना सकते हैं।
गहरी थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं:
अगर आपके पास गहरी थाली है तो उसमें आप ढोकला और इडली तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऐसी थाली लेली है जो पतीले या भगोने में फिट हो जाए। इसकमें ढोकला तैयार करने के लिए पहले पतीले में उल्टी कटोरियों को रख कर उसमें उतना पानी भरें कि कटोरी पूरी न भीगे। इसके बाद थाली में तेल लगाकर उसमें बैटर डालें और फिर कटोरियों पर रख दें।
गिलास भी आएगा काम:
गिलास तो हर घर में होता ही है तो इसका इस्तेमाल करके भी आप स्पंजी ढोकला और इडली तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले भगोने में पानी भरें और फिर गिलास में आधा बैटर भरकर उसे भगोने में रख दें। इस दौरान भगोने में तेल अवश्य ही लगाएं।
स्टील का सामान इस्तेमाल नहीं करना है तो माइक्रोवेव सेफ टी कप या मफिन मोल्ड में बैटर डालकर 5-7 मिनट भांप में पका सकते हैं। ध्यान दें कि ये कांच या सिलिकॉन का होना चाहिए, वरना ये पिघल सकता है।
इस बात का रखें ध्यान:
अगर आपके पास स्टीमर नहीं है तो ऊपर दी गयीं ट्रिक्स को फॉलो करके इडली और ढोकला तैयार करें। इस दौरान मोल्ड या बर्तन में तेल अवश्य लगाएं। इंस्टेंट ढोकला या इडली बना रहे हैं तो इनो या बेकिंग सोडा डालने के बाद बैटर को ज़्यादा देर न रखें। इससे फुलने वाला असर खत्म हो जाएगा। किसी भी बर्तन में बैटर रखते समय यह ज़रूरी है कि नीचे पहले से उबलता पानी हो। वहीं अगर कुकर में बना रहे हैं तो ढक्कन की सीटी अवश्य निकाल लें।
Next Story