लाइफ स्टाइल

Kitchen Tips: अपनाएं खाना पकाने का ये सही तरीका, सेहत रहेगा स्ट्रांग

Sanjna Verma
6 Aug 2024 1:07 PM GMT
Kitchen Tips: अपनाएं खाना पकाने का ये सही तरीका, सेहत रहेगा स्ट्रांग
x
Kitchen Tips किचन टिप्स: खाना पकाने के लिए कई सारे तरीके हैं। जैसे अगर फटाफट खाना पकाना हो तो Pressure Cooking कर सकते हैं। वहीं अगर समय है तो आप स्टीम या हल्का सेक कर सब्जियों को खा सकते हैं। हालांकि, बहुत कम ही लोग जानते हैं कि खाना पकाने का सही तरीका क्या है। आईसीएमआर के अनुसार, ढक्कन लगाकर खाना पकाने से न केवल आपका समय बचता है, बल्कि पोषक तत्वों को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है।
खाने को ठीक से पकाना क्यों जरूरी है?
खाने की पाचनशक्ति को बेहतर बनाने और उसे ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए खाना सही तरह से पकाना जुरूरी है। अगर आप सही तरह से खाना पकाते हैं तो शरीर को पोषक तत्व ज्यादा मिलते हैं। दरअसल, सही खाना पकाने से रोगाणु मर जाते हैं और खाने के खराब होने का खतरा भी कम हो जाता है।
क्या है हेल्दी खाना पकाने का सही तरीका?
आईसीएमआर की माने तो खाना पकाने के अच्छे तरीकों में प्रेशर कुकिंग या स्टीम कुकिंग शामिल है। गहरे तलने या भूनने के बजाय इस तरह की
Cooking
की जानी चाहिए क्योंकि इससे पोषक तत्वों की कमी कम हो सकती है। दरअसल, सब्जियों और हरी सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनॉल दोनों के लेवल को बढ़ाने के लिए खाने को भाप से पकाना सबसे अच्छे तरीकों में से एक है।
बिना ढक्कन लगाए क्यों ना पकाएं खाना
खुले ढक्कन में खाना पकाने से खाने को पकने में ज्यादा समय लगता है। वहीं हवा के संपर्क में आने से पोषक तत्वों की कमी होती है। हरी सब्जियां और हरी पत्तेदार सब्जी को बंद ढक्कन में पकाने के दौरान सब्जियों का रंग बदल जाता है लेकिन पोषक तत्वों की हानि कम हो जाती है।
Next Story