लाइफ स्टाइल

Kimami Sewai Recipe:किमामी सेवई बनाने का सबसे आसान तरीका

Sarita
31 March 2025 12:11 PM IST
Kimami Sewai Recipe:किमामी सेवई बनाने का सबसे आसान तरीका
x
Kimami Sewai Recipe: यदि आपको भी कुछ खास बनाना है लेकिन बिल्कुल समय नहीं है तो कम समय में बनने वाली किमामी सेवईं तैयार करें। यहां हम आपको किमामी सेवईं बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने मेहमानों और घरवालों को इस खास मिठाई को खिलाकर उन्हें खुश कर सकें।
किमामी सेवईं बनाने का सामान
1 कप पतली सेवईं
½ ½ कप चीनी
2 टेबलस्पून घी
¼ कप सूखा नारियल
2 टेबलस्पून कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)
½ टीस्पून इलायची पाउडर
किमामी सेवईं बनाने के लिए आपको सबसे पहले एकदम महीन वाली सेवईं लेनी है। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी लेकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सेवईं को डालकर भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक कि ये सुनहरी न हो जाए। जब इसका रंग बदल जाए तो इसे निकालकर अलग रख दें। सेवईं भूनते समय ध्यान रखें कि गैस एकदम हल्की हो, वरना ये जल जाएगी।
जब सेवईं भुन जाए तो उसी कढ़ाई में नारियल और मेवा डालकर भून लें। जब ये भी भुन जाएं तो इसे हटाकर अलग रख लें और अब बारी आती है चाशनी बनाने की। चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में पानी डालकर उसमें चीनी डालें। इसे तब तक चलाते रहें, जब तक कि ये सही से घुल न जाए। ध्यान रखें कि इसे अभी एकदम गाढ़ा नहीं करना है।
जब ये पक जाए तो अब इसमें भुनी हुई सेवईं डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। जब पानी अच्छी तरह सूख जाए और सेवईं गाढ़ी हो जाए, तो इलायची पाउडर डालें और मिला लें। आखिर में भुने हुए मेवों को भी इसमें डालकर मिक्स करें। बस आपकी किमामी सेवईं तैयार है।
Next Story