लाइफ स्टाइल

बच्चों को बहुत पसंद आएगा यह स्टफ्ड चीज़ी पनीर बन

Kajal Dubey
19 Jun 2023 2:13 PM GMT
बच्चों को बहुत पसंद आएगा यह स्टफ्ड चीज़ी पनीर बन
x
आवश्यक सामग्री
- 250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 प्याज़ (बारीक़ कटे हुए)
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटे हुए)
- 1 टमाटर (बारीक़ कटे हुए)
- थोड़ा-सा हरा धनिया (बारीक़ कटे हुए)
- 1 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट
- 1 टेबलस्पून फ्रेश क्रीम
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- थोड़ा-सा चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
- पिघला हुआ बटर आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
- 3 मिनी बन्स
- 1 टेबलस्पून तेल
बनाने की विधि
- अवन को 180 डिग्री से. पर प्रीहीट करें।
- पैन में तेल गरम करके प्याज़ और लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- टमाटर, हरी मिर्च, नमक और सारे मसाले पाउडर मिलाकर भून लें।
- पैन के तेल छोड़ने पर पनीर और फ्रेश क्रीम मिलाकर 1-2 मिनट तक भून लें।
- हरा धनिया बुरककर आंच से उतार लें।
- मिनी बन्स को स्कूप से खोखला करें। पनीरवाला मिश्रण भरें।
- ब्रश की सहायता से बटर लगाएं।
- कद्दूकस किया हुआ चीज़ बुरककर प्रीहीट अवन में चीज़ पिघलने तक बेक करें।
- गरम-गरम सर्व करें।
Next Story