लाइफ स्टाइल

Kesar Pista Kheer:अगर आप कुछ खास और अलग स्वीट डिश बनाने की सोच रहे हैं, तो ये ट्राई करें

Sarita
31 March 2025 7:59 AM IST
Kesar Pista Kheer:अगर आप कुछ खास और अलग स्वीट डिश बनाने की सोच रहे हैं, तो ये ट्राई करें
x
Kesar Pista Kheer: आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही स्वीट डिश केसर पिस्ता खीर की। यह निश्चित तौर पर घर के हर सदस्य को पसंद आएगी फिर चाहे वो छोटा हो या बड़ा। अगर आपने अभी तक इस मिठाई का मजा नहीं लिया है तो इस बार इसे आजमाकर जरूर देखें। यह आपकी खुशियां बढ़ा देगी।
सामग्री (Ingredients)
घी - आधा कप
बासमती चावल - 1 कप
दूध - आधा लीटर
इलायची - 2-3
केसर - 1 चुटकी
पिस्ता - 10
चीनी - 1 ½-2 कप
- एक गहरे पैन में घी डालकर गरम करें। अब इसमें चावल डालें और हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।
- अब एक दूसरे पैन में दूध डालें और आंच को मध्यम कर दें।
- दूध को लगातार चलाती रहें जिससे वह तले से चिपके नहीं।
- फिर दूध में इलायची मिलाएं। इसके बाद अब दूध में केसर और कुटा हुआ पिस्ता मिलाएं।
- अब दूध में चावल मिलाएं और इसे उबाल लें। जब चावल पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब आपकी केसर पिस्ता खीर तैयार है। इसे ठंडा होने दें औरफ्रिज में रखने के बाद परोसें।
Next Story