- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दही का सेवन करते समय...

x
शरीर के लिए सबसे पौष्टिक चीजों में दही का सेवन शुमार किया जाता है
अच्छी सेहत के लिए दही (curd) खाना सबसे अच्छा माना जाता है। दही को कई तरह से खाया जाता है, जैसे- दही का रायता, दही-खिचड़ी, मीठा दही, नमकीन दही, सादा दही, यहां तक कि कई सब्जियों को बनाने में भी दही का उपयोग अधिकतर जगहों पर किया जाता है। दही का सेवन बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी कर सकते हैं।
शरीर के लिए सबसे पौष्टिक चीजों में दही का सेवन शुमार किया जाता है। इसके सेवन से जहां हड्डियां मजबूत होती है, वहीं पाचन तंत्र अच्छा रहता है तथा त्वचा और बालों के लिए भी दही खाना लाभकारी माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के सेवन करने के भी कुछ नियम है।
जैसे एक नियम यह भी है कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद या भादों के मास में दही खाना वर्जित माना गया है, क्योंकि यह समय वर्षाकाल का होता है और इन दिनों दही में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है जो हमारी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे कफ की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही नियमानुसार गलत समय पर दही सेवन करने से यह शरीर के लिए हानिकारक होता है। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही का सेवन नुकसानदायक है।
आइए यहां जानते हैं किन चीजों के साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पढ़ें 5 खास टिप्स- health tips
1. दही और प्याज- कभी भी दही के साथ प्याज का सेवन नहीं करें। इससे दाद, खुजली, त्वचा और पेट से संबंधित अन्य समस्या उत्पन्न होती है। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज की तासीर गर्म होती है।
2. दही और घी-तेल के पराठे का कॉम्बिनेशन- कई लोग दही के साथ देसी घी के पराठे बड़े चाव से खाते होंगे। लेकिन आपको यह जानना आवश्यक है कि दही के साथ अधिक तला-गला खाने से पाचन क्रिया कमजोर होती है तथा थकान महसूस होती है। अत: कभी भी दही के साथ घी और तेल के पराठे का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. आम और दही- आम सभी के पसंदीदा फूड में शामिल है। इसे फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही और आम दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। एक शोध के अनुसार इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करने से शरीर में टॉक्सिन होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
4. दही और उड़द- आप दही के साथ उड़द की दाल नहीं खा सकते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। लेकिन अन्य दालों के साथ आप दही का सेवन कर सकते हैं।
5. मछली और दही- खाने-पीने के शौकिन लोग खाने में वैरायटी अधिक पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ मछली खाना कितना अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। इससे जहां गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ता हैं वहीं पेट की अन्य बीमारियां पैदा होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





