लाइफ स्टाइल

शादी का लहंगा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Tara Tandi
25 Nov 2021 11:50 AM GMT
शादी का लहंगा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
x
शादी को लेकर हर किसी के अपने सपने होते हैं। माता-पिता से लेकर दूल्हा-दुल्हन तक ने शादी को लेकर पहले से सोच रखा होता है कि उनकी शादी कैसी होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादी को लेकर हर किसी के अपने सपने होते हैं। माता-पिता से लेकर दूल्हा-दुल्हन तक ने शादी को लेकर पहले से सोच रखा होता है कि उनकी शादी कैसी होगी। इसके अलावा अपनी ड्रेस को लेकर भी लोग पहले से ही काफी सोचकर रखते हैं। खासतौर पर लड़कियां। वो चाहती हैं कि वो अपनी शादी में ऐसा ब्राइडल लहंगा कैरी करे, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दे। इसके लिए लोग एक अच्छी जगह पर जाकर लहंगा चुनते हैं, और यहां तक कि कई लड़कियां तो डिजाइनर लहंगा भी अपनी शादी में पहनती हैं। लेकिन अमूमन देखने को मिलता है कि जो प्लस साइज की दुल्हन होती हैं, उन्हें अपनी शादी में लहंगे को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ बातें हैं, जिनका अगर ध्यान रखा जाए तो प्लस साइज वाली दुल्हनें भी एक स्टाइलिश और फिटिंग का लहंगा चुन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे...


घेरेदार और कलीदार लहंगा न चुनें

जब दुल्हन अपने लिए लहंगा चुनती हैं, तो देखा जाता है कि वो अपने लिए कलीदार और घेरेदार लहंगा ले लेती हैं। जबकि इस तरह के लहंगे वॉल्यूम बनाते हैं और इसी कारण ज्यादा फैट दिखता है। इसलिए प्लस साइज वालों को ऐसे लहंगे लेने से बचना चाहिए।

ए लाइन लहंगा बेस्ट
अगर आप प्लस साइज हैं, तो आपको अपनी शादी के लिए ए लाइन वाला लहंगा लेना चाहिए। आप डार्क या लाइट रंग का लहंगा चुन सकती हैं। वहीं, आपको लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी करवानी चाहिए। वहीं, बड़े पैच वाले लहंगे की जगह पर छोटी बूटी वर्क वाले लहंगे को चुनें।

ऐसा हो दुपट्टा
दुपट्टा लहंगे की जान होता है, इसलिए इसे अच्छे से कैरी करना चाहिए। प्लस साइज वाले लोग इसे खुला छोड़ने की जगह पर इसे अच्छे से पिनअप कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक कंप्लीट और बेहद सुंदर लगेगा।

ब्लाउज कैसा हो?
प्लस साइज वालों को बंद गला या कम डीप ब्लाउज नहीं कैरी करना चाहिए। इसकी जगह पर डीप नेक ब्लाउज या फुल और स्ट्रक्चर्ड के ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इससे आपको एक प्यारा लुक मिलेगा।




Next Story