लाइफ स्टाइल

घर को पेंट कराने से पहले ध्यान रखे इन बातों का

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 10:49 AM GMT
घर को पेंट कराने से पहले ध्यान रखे इन बातों का
x
ध्यान रखे इन बातों का
घर को सुंदर बनाये रखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। किसी भी घर को खूबसूरत बनाता है पेंट। पेंट की मदद से आप अपने घर को नया रूप देते है और साथ ही उसकी उम्र को भी बढ़ा देते है। पेंट से घर अच्छा और सुंदर लगने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी देता है। घर के लिए रंगों का चुनाव करते समय घर के इंटीरियर को ध्यान में रखना चाहिए। साथ ही कमरे के हिसाब से भी रंग करवाना बहुत जरूरी हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातो को बताएँगे जिनके माध्यम से आप अपने घर में रंग करवाते समय सावधानी रख सकेंगे, तो आइये जानते है.....
बेडरूम का कलर गुलाबी, आसमानी, लाइट ग्रीन और हलके रंग का होना चाहिए। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए और मन की शान्ति के लिए ये सभी रंग अच्छे होते हैं।
किचन के लिए लाल और नारंगी रंग अच्छा होता है क्यूंकि इससे किचन का माहौल अच्छा बना रहता है और साथ ही खाना बनाने में भी आसानी रहती है।
ड्राइंग रूम में हल्के नीले या आसमानी, क्रीम कलर, या पीला रंग बेहतर माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के बीच सम्बन्ध अच्छा बना रहता है।
टॉयलेट और बाथरुम में सफेद या हल्का नीला रंग करवाना अच्छा माना जाता है। यहाँ के लिए यही रंग सही होते है।
स्टडी रूम में हमेशा हरा रंग करवाना चाहिए क्योकि हरा रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही पढने में ध्यान लगा रहता है
Next Story