लाइफ स्टाइल

ब्लड डोनेट करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

SANTOSI TANDI
22 Jun 2023 9:16 AM GMT
ब्लड डोनेट करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
x
पहले इन बातों का रखें ध्यान
रक्त दान को महादान के रूप में देखा जाता है। ब्लड डोनेट करने से न केवल किसी की जान बच सकती है बल्कि यह डोनेटर के लिए भी फायदेमंद होता है। रक्त दान करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना, आपको परेशानी हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्लड डोनेट करने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताएंगे।
आयरन रिच फूड्स खाएं
शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व हों। खासतौर पर रक्त दान करने से पहले खाने का ध्यान रखें।
शरीर में खून की कमी न हो, इसके लिए आपको ब्लड डोनेट करने से पहले आयरन रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। आयरन शरीर में खून बनाने का काम करता है।
हाइड्रेट रहें
शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। वरना, कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड डोनेशन के बाद चक्कर आ सकते हैं। इसलिए आपके साथ ऐसा न हो, आपको प्रयाप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कम से कम दो लीटर पानी जरूरी पिएं। अगर आप पानी नहीं पी सकती हैं, तो ऐसे फूड्स खाएं जिनमें पानी होता है। तरबूज, खीरा, संतरा शरीर में पानी की कमी हो पूरा करने का काम करते हैं।
पर्याप्त नींद लें
नींद की कमी के कारण थकान, चिंता और न जानें कितनी प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। अगर आप ब्लड डोनेट करने की सोच रही हैं तो रात को अच्छे से सोएं। ऐसा करने से आप सुबह फ्रेश उठेंगी।
मेडिकल हिस्ट्री
ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्ति या डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताएं। अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए। खून के जरिए बीमारी फैल सकती है। यही नहीं, अगर आप किसी चीज के लिए दवाईयां ले रही हैं, तो इस बात की भी जानकारी दें।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए ब्लड डोनेट
हाई ब्लड प्रेशर या डायबटिज
टीबी, किडनी की समस्या या क्रोनिक लीवर डिजीज
प्रेग्नेंट महिलाएं, पीरियड्स
ब्लड क्लॉटिंग डिस्ऑर्डर
वायरल इंफेक्शन, जैसे हेपेटाइटिस बी और सी या एचआईवी
एक्टिव इंफेक्शन
रेबीज और हेपेटाइटिस के लिए वैक्सीनेशन
ये भी जानें
ब्लड डोनेट करने से पहले सिगरेट और अल्कोहल न पिएं। ऐसा करने से आपकी तबियत खराब हो सकती है।
आपको हैवी वर्कआउट नहीं करना चाहिए। इससे आपको परेशानी हो सकती है।
रक्त दान के लिए आवश्यक चीजें अपने पास रखें, जैसे आईडी कार्ड आदि।
इस बात का भी ध्यान रखें कि जब आप ब्लड डोनेट कर रहे हों, तो डॉक्टर द्वारा इसके लिए नई सुई का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story