- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kathal Ki Sabji:घर पर...

x
Kathal Ki Sabji: गर्मियों की बात करें तो इस सीजन में लौकी, तोरई, भिंडी, टिंडे, करेला और कटहल जैसी सब्जियां आती हैं, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद नहीं आती। इसी के चलते हम आपको कटहल की ऐसी सब्जी बनाएंगे जिसे बड़े तो खाएंगे ही , बल्कि बच्चे भी एक बार खाकर दोबारा इसे मांगेंगे। कटहल की सब्जी ग्रेवी और सूखी दोनों तरह की बन सकती है, लेकिन हम आपको कटहल की सूखी सब्जी बनाना सिखाएंगे।
कटहल की सब्जी बनाने का सामान:
कटहल – 500 ग्राम
सरसों का तेल – 3-4 टेबलस्पून
हींग – 1 चुटकी
जीरा – 1/2 चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
टमाटर – 2
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक
हरा धनिया
कटहल की सब्जी बनाने की विधि:
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको कटहल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद कुकर में डालकर एक दो सीटी लगाएं। ताकि ये थोड़ा पक जाए। यदि आप कटहल को उबालकर बनाएंगी तो ये ज्यादा अच्छा बनेगा। जब ये उबल जाए तो उसे पानी में से निकालकर अलग रख दें और सूखने दें।
अब बारी आती है इसका मसाला तैयार करने की तो सबसे पहले एक कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें जब तक वो धुआं छोड़ने लगे। तेल के गर्म होने के बाद इसमें इसमें हींग और जीरा डालें। जब जीरा भुन जाए तो अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट भूनें।
इसके बाद अब इसमें टमाटर डालें, साथ में हल्दी, धनिया, मिर्च और नमक डालें। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल न छोड़ने लगे। जब मसाले तेल छोड़ दें तो फिर उसमें उबले कटहल को डालें। उबला हुआ कटहल डालकर मसालों में अच्छी तरह मिला लें।
इसे अब आपको तब तक पकाना है, जब तक ये सुनहरा न हो जाए। 19 मिनट तक इसे पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें। सबसे आखिर में इसमें गरम मसाला डालकर इसे मिक्स करें। अब जब ये पूरी तरह से पक जाए तो इसमें हरा धनिया डालें। अब ये परोसने के लिए तैयार है। इसे रोटी, पराठा और चावल के साथ परोसा जा सकता है।
TagsKathalSabjiकटहलसब्जीKathalJackfruitVegetable जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





