लाइफ स्टाइल

Kathal Ki Sabji: कटहल की सब्जी बनाने का आसान तरीका

Sarita
14 April 2025 12:32 PM IST
Kathal Ki Sabji: कटहल की सब्जी बनाने का आसान तरीका
x
Kathal Ki Sabji: लोगों को लगता है कि कटहल की सब्जी बनाना काफी कठिन होता है, इसी के चलते हम यहां आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसे बनाकर अपने साथ-साथ अपने परिवारवालों को भी खुश कर सकें। इसे खाकर हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा।
कटहल की सब्जी बनाने का सामान
कटहल – 500 ग्राम
प्याज – 2
टमाटर – 2 ( प्यूरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं )
लहसुन
अदरक – कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
नमक
तेल – 3-4 बड़े चम्मच
हरा धनिया
कटहल की सब्जी बनाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत अवश्य करनी पड़ेगी, लेकिन जब आप इसे खाएंगे तो सारी थकान भूल जाएंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। वैसे तो आजकल बाजार में भी कटे-कटाए कटहल भी मिलते हैं, ऐसे में आप इसे भी खरीद कर ला सकते हैं।
कटहल को टुकड़ों में काटने के बाद इसे नमक वाले पानी में डालकर उबाल लें। पानी में इसे तकरीब 5 से 7 मिनट तक उबलने दें। यदि उबालना नहीं चाहती हैं तो एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें कटहल डालें और इसे सुनहरा होने तक तलें। कटहल तैयार होने के बाद इसे साइड में रख लें।
इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। तेल के गर्म होने के बाद इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमें प्याज डालें और इसे भी सुनहरा होने दें।
अब इसमें टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह भूनें। जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमें उबला हुआ या फिर फ्राई किया हुआ कटहल डालें। इसी दौरान इसमें नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब इसे आपको कम से कम 15 मिनट तक ढककर पकाना है। जब ये सही से पक जाए तो इसमें ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और मिक्स करें। अब गैस बंद कर दें और इसे चावल या फिर पराठा के साथ परोसें।
Next Story