- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kathal Ki Chutney...
लाइफ स्टाइल
Kathal Ki Chutney Recipe: कटहल की चटपटी चटनी से बढ़ाएं खाने का स्वाद
Sarita
7 Feb 2026 10:42 AM IST

x
Kathal Ki Chutney Recipe: यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे आप दाल-चावल या फिर रोटी-पराठा के साथ भी खा सकते हैं. इस चटनी के थाली में पड़ते ही खाने का मजा दोगुना हो जाता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं|
कटहल की चटनी बनाने की सामग्री:
कच्चा कटहल – 2 कप
ताजा/जमा हुआ नारियल – 1 कप
लाल मिर्च – 4-5
इमली का रस या 2-3 इमली के टुकड़े – 1/4 छोटा चम्मच
सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच
मेथी के दाने – 1/4 छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
करी पत्ते – 4-5
तेल
नमक
कटहल की चटनी बनाने की विधि:
कटहल की चटनी बनाने के लिए पहले कटहल के टुकड़ों को पानी और नमक डालकर कुकर में पका लें.
पकने के बाद इन टुकड़ों को पानी से निकाल लें और ठंडा होने दें.
अब आप एक बर्तन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें आधा चम्मच सरसों, मेथी दाना और हींग डालकर भून लें.
अब पके हुए कटहल के टुकड़े, नारियल, इमली, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह पीस लें.
फिर थोड़ा तेल और गरम करें और उसमें बचे हुए सरसों के दाने डाल दें.
इनके चटकने के बाद इसमें करी पत्ते डालें.
इस मिश्रण को आप चटनी के ऊपर डाल कर अच्छे मिक्स कर लें.
इसे आप चावल और दाल के साथ सर्व कर सकते हैं|
TagsKathalChutneyकटहलचटनीJackfruitChutney जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





