- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kashmiri Rajma: ट्राई...

x
Kashmiri Rajma: यहां हम बात कर रहे हैं कश्मीरी राजमा की। इसका जायका तो लाजवाब होता ही है, साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह घर के सभी सदस्यों के लिए एक परफेक्ट रेसिपी साबित हो सकती है। कश्मीरी मसालों के साथ पकाए गए राजमा की खुशबू किसी पर भी जादू चलाने में सक्षम है। आप हमारी विधि को फॉलो कर हर प्रकार की मुश्किल से बच सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
2 कप राजमा
1 चम्मच सोडा
1/2 कप घी
1/8 चम्मच हींग
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच सोंठ या अदरक पाउडर
1/2 कप दही
1 चम्मच कश्मीरी गरम मसाला
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
2 चम्मच नमक
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च कटी हुई
2 चम्मच धनिया पाउडर
थोड़ा हरा धनिया कटा हुआ
- आप सुबह राजमा और सोडा को पानी में भिगोकर रख दें। इसे 8-10 घंटे तक ऐसे ही भीगने दें।
- अब राजमा को पानी से निकालकर छान लें। इसके बाद इसे साफ पानी से धोकर प्रेशर कुकर में 15 मिनट तक उबाल लें।
- इसके बाद निकालकर बर्तन में रख लें। अब कड़ाही में थोड़ा घी डालें और इसे गरम करें। घी गरम होने पर इसमें हींग और जीरा डालें।
- जब हींग और जीरा पूरी तरह पक जाए, तब उसमें सोंठ, दही और अदरक डालकर चम्मच से चलाते रहें।
- अब इसे फैट अलग होने तक भूनें। फिर इसमें नमक, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और राजमा डालें।
- इसे एक या दो मिनट तक पकने दें। उबले हुए राजमा का 1 कप पानी अब राजमा में मिला दें।
- इसके बाद 8-10 मिनट तक उबालें। अब इसमें कश्मीरी गरम मसाला और धनिया पाउडर डालें।
- फिर 1-2 मिनट के लिए उबाल लें और हरा धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें। इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।
TagsKashmiri Rajmaपोषकतत्वोंडिश Kashmiri RajmaNutrientsElementsDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





