- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kashmiri Dum Aloo :...
लाइफ स्टाइल
Kashmiri Dum Aloo : कश्मीरी फ्लेवर और रिच ग्रेवी में डूबे दम आलू
Sarita
11 Dec 2025 6:56 AM IST

x
Kashmiri Dum Aloo : इस डिश की सबसे खास बात है कि यह सिर्फ खाने में जबरदस्त नहीं लगती है बल्कि इसका जो लुक होता है वह भी काफी अट्रैक्टिव होता है. सॉफ्ट, मसालेदार और लाल-गुलाबी ग्रेवी में डूबे इन आलूओं को अपनी प्लेट में सजा हुआ देखते हैं तो आपके मुंह में पानी आ ही जाता है. आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं और इसे गर्मागर्म रोटियों के साथ, पराठे के साथ या फिर जीरा राइस के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. घर पर बनी यह देश बिलकुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपको देती है. तो चलिए तारीफ बटोरने वाली इस डिश को बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं|
कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
छोटे आलू – 500 ग्राम
दही – आधा कप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
पिसा हुआ काजू – 2 बड़े चम्मच
तेल – तलने के लिए और ग्रेवी के लिए 2 बड़े चम्मच
प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
पानी – आवश्यकता अनुसार
नमक – स्वाद अनुसार
हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
कश्मीरी दम आलू बनाने बनाने की आसान रेसिपी:
कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे आलूओं को अच्छे से धोकर उबाल लें या हल्का सा तल लें. आलूओं के छिलकों को रहने दें. ऐसा करने से टेस्ट और न्यूट्रिशन दोनों काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं.
इसके बाद एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और इसमें बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट और भून लें.
अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. थोड़ी देर भूनने के बाद दही डालें और अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले दही में अच्छी तरह घुल जाएं.
इसके बाद इसमें पिसा हुआ काजू डालें और 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को अपने हिसाब से गाढ़ा बनाएं.
इसके बाद उबले या तले हुए आलू ग्रेवी में डालें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि आलू मसालों में अच्छे से दम लें.
पकने के बाद ऊपर से थोड़ा गरम मसाला छिड़कें और हरे धनिये से सजाएं|
TagsKashmiriDum Alooदम आलू Kashmiri Dum Aloo जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





