- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kantola vegetable:यह...

x
Kantola vegetable: इसका मजा लंच या डिनर कभी भी लिया जा सकता है। यह लीक से हटकर डिश है, जो घर के सभी सदस्यों को पसंद आएगी। वैसे भी एक जैसी चीजें खाकर हम बोर हो जाते हैं और हमें नए स्वाद की तलाश रहती है। अब हम आपको इस सब्जी को बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को फॉलो करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
कंटोला/ककोड़ा – 1/2 किलो
प्याज कटा – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले कंटोला/ककोड़ा को लें और उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन्हें स्लाइस में काट लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर धीमी आंच में रखकर तेल डालें और गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई और जीरा डाल दें।
- जब राई और जीरा तड़कने लगे तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सैकंड के लिए चलाएं।
- अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, 2 चुटकी हींग और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से चलाएं। इन्हें लगभग एक मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज डाल दें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर पकने दें। इसे लगभग 2 मिनट तक फ्राई करें।
- जब प्याज का रंग गोल्डन होने लगे तो इसमें कटे हुए कंटोला डाल दें और करछी की सहायता से अच्छे से मिक्स कर दें।
- ये ध्यान रखें कि सारा मसाला और कंटोला अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। अब 2 से 3 मिनट तक सब्जी को चलाते हुए पकाएं।
- उसके बाद कड़ाही को ढंक दें और लगभग 15 मिनट तक पकने दें। इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा रखें।
- बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें जिससे कड़ाही के तले में न चिपके। इस तरह कंटोला की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। इसे रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं।
TagsKantolavegetableव्यंजनऔषधीयगुणोंभरपूर Kantoladishmedicinalpropertiesfull जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





