- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kanji Vada Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Kanji Vada Recipe: होली पर इस विधि से तैयार करें चटपटे कांजी वड़े
Sarita
11 March 2025 12:40 PM IST
Kanji Vada Recipe: हम यहां बात कर रहे हैं कांजी वड़े की। कांजी वड़ा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ये खट्टा और तीखा होता है, जिसकी वजह से इसके सेवन से मुंह का स्वाद एकदम बदल सा जाता है। इसे होली पर खासतौर से तैयार किया जाता है। कांजी वड़ा बनने में दो से तीन दिन का समय लगता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि होली पर ये तैयार हो जाए तो इसे आज ही बनाकर रख लें।
कांजी बनाने का सामान
पानी – 1.5 लीटर
राई (सरसों) पाउडर – 2 बड़े चम्मच
हींग – 1 चुटकी
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
कांजी बनाने की विधि
वड़े बनाने से पहले आपको कांजी तैयार करनी पड़ेगी, क्योंकि इसे बनने दो से तीन दिन का समय लगता है। कांजी तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें राई पाउडर, हींग, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और साधारण नमक डालें।
इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और किसी कांच या मिट्टी के बर्तन में भरकर 2-3 दिन धूप में रख दें, ताकि ये खट्टा हो जाए। इसे दिन में दो से तीन बात मिक्स करते रहें। जिस दिन इसका स्वाद आपको एक दम खट्टा लगने लगे, उस दिन वड़े तैयार करें।
वड़ा बनाने का सामान
उड़द दाल– 1 कप (6 घंटे भीगी हुई)
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
तेल – तलने के लिए
वड़ा बनाने की विधि
वड़े बनाने के लिए भीगी हुई उड़द दाल को पानी निकालकर पीस लें। इसे ज्यादा पतला न करें, हल्का दरदरा रहने दें। अब इसमें हींग, नमक, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से फेंटें, ताकि बैटर हल्का और फूला हुआ हो जाए।
कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर छोटे-छोटे वड़े तल लें, जब तक वे गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। तले हुए वड़ों को हल्के गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें, जिससे वे नरम हो जाएं। इसे ठंडे पानी में न डालें। ठंडे पानी की वजह से वड़े टाइट हो सकते हैं।
जब कांजी और वड़ा दोनों चीजें बनकर तैयार हो जाएं तो पहले से गर्म पानी में भिगोकर रखे गए वड़ों को कांजी में डाल दें। इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि वड़े कांजी का पूरा स्वाद सोख लें। ठंडी-ठंडी कांजी वड़े सर्व करें और होली के मजे लें!
TagsKanji Vadaहोलीचटपटेकांजी वड़ेKanji VadaHolispicyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





