- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kala Chana Kabab...

x
Kala Chana Kabab Recipe: इन देसी चनों को खा कर हमारा पेट भी भर जाता है और बहुत सारे पोषक तत्व भी मिलते हैं। काले चने खा कर सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इन्ही काले चनों का कबाब बना कर चाय के साथ खाया जाए तो शाम की झटपट वाली भूख भी शांत हो जाती है और कुछ अलग सा भी खाने को मिलता है। आइये जानते हैं काले चने के कबाब के साथ डालें उनमें एक मज़ेदार ट्विस्ट।
आज बनाएंगे हम काले चने के कबाब वाली चाट।
सामग्री:
1 कटोरी काले चने
1 बड़े साइज का बारीक कटा हुआ प्याज
आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
एक चुटकी गरम मसाला
1 चम्मच बारीक कटा अदरक लहसुन
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
आधा चम्मच चाट मसाला
कड़ी पत्ता 3 – 4
4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
4 चम्मच भुना हुआ चना पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच तेल
चना कबाब चाट की मज़ेदार रेसिपी:
उबले हुए चने का पानी निकाल कर इन्हें अच्छी तरह सुखा लें।
अब इन सूखे हुए चनों को मिक्सर में डाल कर, इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डाल कर बिना पानी डालें अच्छी तरह पीस लें।
उबले हुए इन चनों को दरदरा हे पीसें। पूरी तरह से इनका पेस्ट ना बनाएं।
इस दरदरे मिश्रण में भुना हुआ चना पाउडर, बाकी सभी मसाले और कटी हुई प्याज डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
कबाब को अच्छी बाइंडिंग देने के लिए भुने हुए चने पाउडर या कह लें सत्तू का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके साथ ही इसका फ्लेवर बहुत अच्छा आता है।
कबाब के इस मिश्रण में धनिया पत्ती और नमक डाल कर फिर से अच्छी तरह मिलाएं।
कबाब में बाइंडिंग अच्छी आये इसके लिए सातु का पाउडर सबसे अच्छा होता है साथ ही काफी पौष्टिक भी है।
कबाब के मिश्रण की बाइंडिंग सही होने के बाद इनसे छोटे छोटे नीम्बू के आकार के गोले बना लें।
अब कबाब पूरी तरह से टालने के लिए तैयार हैं, इन्हें मनचाहा आकार दें और पतला ही रखें ज्यादा मोटा ना करें।
कढ़ाई में तेल गरम होने दें।
तेल गरम होने के बाद इसमें आकार दिए हुए कबाब टालने के लिए डालें और क्रिस्पी होने दें।
समय समय पर इन्हें पलटते रहें।
जब तक इनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाएं, पलट कर तलते रहें।
अगर आपको ज्यादा तेल पसंद नहीं है या आप स्वास्थ का ख्याल रखते हैं तो कबाब को टालने की जगह शॉल्लो फ्राई कर लें।
तलने के बाद इन्हें अच्छी तरह किसी टिश्यू में रखें और कुछ देर ऐसे ही रहने दें।
इस तरह इनमे लगा तेल आपके हाथों पर नहीं चिपकेगा।
सारे कबाब तलने के बाद एक खूबसूरत सी प्लेट में अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ ऊपर से प्याज हरी मिर्च हरा धनिया और नीम्बू डाल कर गरम गरम सर्व करें।
TagsKala Chana Kababचना कबाबचाटKala Chana KababChickpea KababChaatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





