लाइफ स्टाइल

Kaju Paneer Masala: बनाइए ये टेस्टी डिश

Sarita
13 July 2025 11:39 AM IST
Kaju Paneer Masala:  बनाइए ये टेस्टी डिश
x
Kaju Paneer Masala: जब भी मौका हाथ लगेगा आप इसी की डिमांड करेंगे। ऐसा लगेगा कि इतनी शानदार चीज को इतने दिनों तक मिस क्यों किया था। यह एक बेहद स्वादिष्ट फूड रेसिपी है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आपने अगर इसे कभी घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि को फॉलो करने से आपको जरा भी मुश्किल नहीं आएगी। इसे रोटी, नान या पराठा के साथ सर्व कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
पनीर – 250 ग्राम
काजू – 1/2 कप
बटर – 2 टेबल स्पून
प्याज – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
टमाटर प्यूरी – 2 कप
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
काजू पेस्ट - 2 टेबल स्पून
मलाई/क्रीम – 1/4 कप
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
इलायची – 2
कढ़ी पत्ता – 8-10
लौंग – 4-5
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल – 3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पनीर लें और उसके टुकड़े कर लें। इसके बाद प्याज और टमाटर के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें
- अब एक कडाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर लाइट ब्राउन होने तक भून लें।
- इसके बाद एक प्लेट में फ्राई पनीर को निकालकर अलग रख दें। उसी तेल में अब काजू डाल दें और उन्हें भी सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद उन्हें एक बाउल में निकालकर रख दें।
- अब एक अन्य कड़ाही में मक्खन डालकर उसे गरम करें। जब बटर पिघल जाए तो उसमें कढ़ी पत्ते, लौंग, जीरा, इलायची डालकर भून लें।
- इसके बाद मसाले में बारीक कटा प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- इसके बाद गैस की फ्लेम धीमी कर दें और इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर करछी की मदद से अच्छे से मिला दें।
- जब प्याज मसाला से खुशबू आने लगे तो उसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें और अच्छे से पकने के लिए कड़ाही को ढक दें।
- लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें काजू पेस्ट डालें और तब तक पकने दें जब तक कि ग्रेवी से तेल अलग ना हो जाए।
- इसके बाद इसमें क्रीम डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। अब ग्रेवी में जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
- इसके बाद पहले से भुना रखा पनीर और काजू ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद कड़ाही को ढककर 4-5 मिनट तक सब्जी को और पकाएं।
- आखिर में सब्जी में कसूरी मेथी और हरा धनिया डाल दें। आपकी काजू पनीर मसाला की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
Next Story