- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kaju ki Sabzi: यह...
लाइफ स्टाइल
Kaju ki Sabzi: यह स्पेशल डिश सबके चेहरों पर ला देगी रंगत
Sarita
28 April 2025 8:59 AM IST

x
Kaju ki Sabzi: कई लोग काजू का इस्तेमाल ग्रेवी बनाने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपने कभी आपने इसकी सब्जी चखी है? अगर नहीं तो अब और इंतजार करने के बजाय तुरंत काजू की सब्जी का मजा लें। आप घर आए मेहमानों को भी ये मजेदार डिश बनाकर खिला सकते हैं। इसे आसानी से बनाया जा सकता है। ये बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे रोटी, राइस या पराठे के साथ खाएं। आप जीरा या मटर पुलाव भी इसके साथ बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
100 ग्राम काजू
1 बारीक कटा प्याज
2 टमाटर
1 चम्मच जीरा
तेल
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
2 लौंग
1 छोटी इलायची
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच कसूरी मेथी
हरे धनिये की पत्तियां
आधा कप फ्रेश क्रीम
विधि (Recipe)
- सबसे पहले गैस पर एक पैन या कढ़ाही रखें। इसमें थोड़ा सा घी डालें और घी गरम होने के बाद इसमें काजू डालकर भूनें।
- जब काजू हल्के लाल होने लगें तब गैस बंद कर दें और एक काजू को प्लेट में निकालें। अब इस पैन या कड़ाही में तेल डालें।
- इसमें हींग, जीरा, लौंग और दालचीनी डालकर भून लें। इसमें बारीक कटा प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अगर आप प्याज-लहसुन नहीं खाते तो सिर्फ अदरक का पेस्ट डालें। अब इसमें बारीक कटे टमाटर या टमाटर को पीसकर डालें और पकने दें।
- इसके बाद इसमें नमक डाल दें। इसे अच्छे से पकाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। इसमें थोड़ा पानी भी मिलाएं।
- इसी में 6-7 भुने हुए काजू डालकर साथ में ही पीस लें। अब धीमी आंच पर कड़ाही रखें और तेल डालें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
- इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें और एक मिनट कर चलाते हुए पकाएं। अच्छे से पकाने के बाद इसमें थोड़ा और पानी डालें।
- अब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डालें। आप इसमें हल्का चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
- इसे 2 मिनट तक पकने दें। इसमें भुने हुए काजू मिक्स कर दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया गार्निश करें।
TagsKajuSabziडिश KajuDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





