लाइफ स्टाइल

Kaju Katli: यह स्वादिष्ट मिठाई सिर्फ़ तीन सामग्रियों से बनाई जा सकती है

Sarita
15 Oct 2025 7:57 AM IST
Kaju Katli: यह स्वादिष्ट मिठाई सिर्फ़ तीन सामग्रियों से बनाई जा सकती है
x
Kaju Katli: दिवाली के त्यौहार के कुछ ही दिन बचें हैं। इस त्यौहार के दौरान लोग अपने घरों को दीये, मोमबत्तियाँ और रंगोली से सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और खूब मिठाइयाँ खाते हैं। दिवाली में घरों में खूब पकवान बनाएं जाते हैं। व्रत त्यौहार के सीज़न में खाने पीने का अपना मज़ा होता है। दिवाली का त्योहार काजू कतली के बिना अधूरा माना जाता है। अगर आप आसान तरीके से यह मिठाइए बनाना चाहते हैं तो हमारी यह रेसिपी ज़रूर फॉलो करें। इस टिप्स को फॉलो करने से इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है।
काजू कतली की सामग्री:
काजू 200 ग्राम, चीनी लगभग 100 ग्राम, पानी आधा कप, (ऑप्शनल: इलायची पाउडर, चांदी का वर्क)
काजू कतली कैसे बनाएं
सबसे पहले काजू को दो घंटे गर्म पानी में भिगोकर रखें। तय समय के बाद इसे मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में शुगर पाउडर मिलाएं। अगर शुगर पाउडर नहीं है तो आप चीनी को बारीक पीस लें और फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
अब गैस ऑन करें और उसपर कड़ाही रखें। कड़ाही को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करें और उसमें 3 से 4 चम्मच घी डालें। अब काजू के पेस्ट को कड़ाही में डालें और उसे चलाएं। इसे अच्छे से मिला लें ताकि कोई गांठ न रह जाए। अब इसको धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक कि उसका रंग न बदलने लगे और वह गाढ़ी न हो जाए और पैन को छोड़ना शुरू न कर दे। ध्यान रखें कि इसे ज़्यादा न पकाएं, वरना कतली सख्त हो सकती है।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को एक चिकनी सतह पर निकाल लें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब उसे अपने हाथों से मसलकर चिकना आटा जैसा गूंथ लें। इससे कतली में चमक आएगी और वह मुलायम बनेगी। अब इस आटे को बटर पेपर के बीच में रखकर बेलन की मदद से पतला बेल लें। जब यह जमने लगे, तो इसे चाकू की मदद से डायमंड या चौकोर आकार में काट लें। आपकी काजू कतली बनकर तैयार है।
Next Story