- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kaddu Sabji Recipe: घर...

x
Kaddu Sabji Recipe: कद्दू पेट को ठंडा रखता है और बदहजमी से बचाता है. इसे सरसों तेल, कलौंजी, प्याज, हल्दी और हरी मिर्च के साथ पकाया जाता है. वह बताते हैं कि कद्दू का भुजिया बनाने में बिल्कुल कम तेल का इस्तेमाल होता है. इसमें मसाले बिल्कुल भी नहीं होते. कद्दू पेट को ठंडा रखता है और इससे बदहजमी और पेट से जुड़ी कोई भी अन्य परेशानी नहीं होती है|
इस तरह बनाएं कद्दू भुजिया:
अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि कद्दू का भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से कद्दू को छीलकर उसके बीज और अंदर का रेशा निकाल लें. फिर उसे छोटे-छोटे पतले टुकड़ों में काट लें. इस डिश में ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए टुकड़े जितने पतले होंगे, वो जल्दी और अच्छे से गलेंगे. उसके बाद अब एक कड़ाही में थोड़ा सा सरसों का तेल गरम करें और उसमें आधा चम्मच कलौंजी, सूखी लाल मिर्च और थोड़ी सी हींग डालें. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें|
फिर उसमें हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डाल दें. अब कड़ाही में कटे हुए कद्दू डालकर हल्का सा चलाएं. स्वादानुसार नमक डालें और ढककर मध्यम आंच पर पकने दें. बीच-बीच में कद्दू को चलाते रहें ताकि वो तले में चिपके नहीं.
कद्दू में इतना पानी होता है कि कद्दू उसी पानी में पाक जाता है. इसलिए पानी डालने की जरूरत नहीं है. अगर कद्दू ज्यादा सूखा लगे तो बस एक-दो चम्मच पानी छिड़क सकते हैं. जब कद्दू पूरी तरह गल जाए और उसका रंग गाढ़ा सुनहरा हो जाए, तो उसे उतार लें. अब गरमागरम कद्दू भुजिया को रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें|
Next Story





