- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kadala Curry: इस...
लाइफ स्टाइल
Kadala Curry: इस मसालेदार डिश का लाजवाब स्वाद आपको दीवाना बना देगा
Sarita
23 March 2025 7:57 AM IST

x
Kadala Curry: आज इसी दिशा में हम आपको बताने जा रहे हैं दक्षिण भारत का फेमस फूड कडाला करी। यह खाने में जितनी टेस्टी होती है, सेहत का भी उतना ही ध्यान रखती है। यह सब्जी काले चने और कुछ खास मसालों से तैयार की जाती है। इसे खास तौर पर केरला पुट्टू के साथ परोसा जाता है। इसका जायका सिर चढ़कर बोलता है। इसमें ताजा ग्रेट किया हुआ नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। यहां देखिए कडाला करी बनाने की आसान विधि, जो आपके लिए पूरी तरह से मददगार साबित होगी।
सामग्री (Ingredients)
उबला काला चना - 1 किलोग्राम
शैलॉट - 150 ग्राम
साबुत लाल मिर्च - 50 ग्राम
नारियल तेल - 100 मिलीग्राम
लहसुन - 8-10 कली
नमक - स्वादानुसार
पानी - अंदाजानुसार
सरसों के बीज - 10 ग्राम
अदरक - 1 इंच
प्याज कटा - 2
टमाटर कटा - 2
कढ़ी पत्ता - 2 टहनी
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 25 ग्राम
गरम मसाला पाउडर - 5 ग्राम
पेस्ट बनाने के लिए
कद्दूकस नारियल - 3-4 कप
हरी मिर्च - 2
साबुत धनिया - 50 ग्राम
सौंफ - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 25 ग्राम
- सबसे पहले काले चने को रातभर पानी में भिगो दें। अब पेस्ट बनाने के लिए दी गई सामग्री को एक मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
- इसके बाद इसको एक साफ बर्तन में अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करेंगे।
- तेल गरम होने पर इसमें बारीक कटे हुए प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाएं।
- अब इसमें अदरक और लहुसन का पेस्ट डालकर करीब 2-3 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और टमाटर डालकर अच्छी तरह नरम होने तक पका लें। अब इसमें पिसा हुआ नारियल का मिश्रण डालें और 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद इसमें पके हुए चने और पानी को डालें, जिसे करीब 30 मिनट तक पकने के लिए छोड़ें।
- अब इसमें तड़का लगाएं। इसके लिए एक छोटी कड़ाही में तेल लेकर गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें राई, कढ़ी पत्ता को डालकर करीब 10-12 सैकंड पकाएं।
- अब तैयार हो चुके इस तड़के को कडाला करी में डालें। ध्यान रखें कि इसे तब तक मिलाना कि जब तक सभी अच्छे से मिल ना जाएं।
- इसके बाद इसको फिर 4-5 मिनट के लिए पका लें। अब गैस को बंद करके कड़ाही उतार लें। कडाला करी को रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
TagsKadala Curryमसालेदारडिशलाजवाबस्वाद Kadala Curryspicydishamazingtasteजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





