- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kadai Paneer : सिंपल...

x
Kadai Paneer :जब भी कोई पार्टी का आयोजन किया जाता है तो उसके खाने की लिस्ट में पनीर की सब्जी जरूर शामिल रहती है. खासकर पार्टी में कढ़ाई पनीर की डिमांड ज्यादा रहती है. सिर्फ पार्टी ही नहीं जब कभी घर पर भी आपको वेजिटेरियन खाने का दिल करता है तो आपकी लिस्ट में कढ़ाई पनीर सबसे ऊपर होती है. इस पनीर का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इस डिश को आप घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं. यहां देखिए कढ़ाई पनीर बनाने की सुपर सिंपल रेसिपी|
कढ़ाई पनीर बनाने की सामग्री:
पनीर
प्याज
शिमला मिर्च
टमाटर
घी
नमक
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
धनिया के बीज
सौंफ
काली मिर्च
सूखी लाल मिर्च
मक्खन
जीरा
प्याज
अदरक लहसुन पेस्ट
नमक
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
जीरा पाउडर
भुना हुआ कढ़ाई मसाला
पानी
टमाटर
कढ़ाई पनीर बनाने की विधि:
कढ़ाई पनीर बनाने के लिए आप पहले पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को क्यूब में काट कर तैयार कर लें.
इसके बाद आप तवे पर घी गर्म करके इस पर इन सभी चीजों को थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से सेक लें.
फिर आप कढ़ाई में जीरा, धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट कर लें और फिर इसे आप पीस लें.
इसके बाद आप प्याज-टमाटर को बारीक काट लें.
अब आप एक कढ़ाई में बटर गर्म करके उसमें जीरा डाल दें.
फिर अब आप इसमें प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और फिर भुना हुआ कढ़ाई मसाला डाल दें.
इसके बाद अब आप इसमें थोड़ा पानी डालकर भूनें और फिर इसमें टमाटर डाल दें.
मसाला अच्छे से भून जाने के बाद इसमें सेका हुआ पनीर और शिमला मिर्च डाल कर मिलाएं.
इसे आप करीब 10 मिनट तक पकने दें.
अब आपकी कढ़ाई पनीर तैयार हो चुकी है.
इसे आप चाहें तो नान, पराठे और रोटी के साथ सर्व करें|
TagsKadai Paneerकढ़ाई पनीरKadai Paneer जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





