लाइफ स्टाइल

Kachori Recipe: घर पर बनाएं ये टेस्टी मूंग दाल कचोरी, जानें रेसिपी

Sarita
29 Aug 2025 10:50 AM IST
Kachori Recipe:  घर पर बनाएं ये टेस्टी मूंग दाल कचोरी, जानें रेसिपी
x
Kachori Recipe: शाम को चाय के साथ आप घर बनी ये टेस्टी कचोरी खा सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है|
सामग्री:
एक कटौरी मैदा, दो चम्मच बेसन, एक कटोरी मूंग की दाल, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, खड़ी धनिया, हींग एक चुटकी, अमचूर पाउडर, जीरा, सौंफ, हल्दी आधा चम्मच, कटी हुई हरी धनिया, तेल तलने के लिए और नमक स्वादानुसार।
खस्ता कचौड़ी बनाने की विधि:
बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को भिगोकर ऱख दें। तीन से चार घंटे बाद जब दाल अच्छे से फूल जाए। तो इसका पानी निथार लें। फिर इस मूंग की दाल को दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि दाल महीन ना होने पाए। इसे केवल दरदरा ही पीसना है। दाल को पीसकर एक बर्तन में निकाल लें।
फिर किसी बाउल में मैदा लें। इसमे मोयन और नमक मिलाएं। साथ में अजवाइन को हाथों से मसलकर मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। इस आटे को रोटी के आटे से थोडा सा सख्त ही रखें। आटे को गूंथकर किनारे रख लें। अब कचौड़ी का भरावन तैयार कर लें।
भरावन तैयार करने के लिए कड़ाही को गैस पर रख गर्म करें। फिर इसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा डालकर चटकाएं। फिर सौंफ, लाल मिर्च पाउडर डालें। हल्दी, धनिया पाउडर और साथ में साबुत धनिया को कूटकर डाल दें। इस तरह के मसालों का स्वाद अच्छा होता है। अब इस मिश्रण को कुछ देर सेंकने के बाद इसमे दरदरी पिसी दाल को डाल दें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर दें
। मसाले को अच्छी तरह से भू
नने के बाद इसमे नमक और अमचूर पाउडर डालें।
कचौड़ी के आटे को लोई का आकार देकर बेल लें। फिर इसमे भरावन को भरकर अच्छी तरह से गोल-गोल कर दबा लें। अगर एकस्ट्रा आटा आ जाए तो इसे निकाल दें। इसी तरह से सारी कचौड़ियों को तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म कर मध्यम आंच पर इन सारी कचौड़ियों को सुनहरा तलकर निकाल लें। बस तैयार हैं गर्मागर्म कचौड़ियां। इन्हें बाजार जैसा फ्लेवर देने के लिए तीखी हरी चटनी और मिर्चे के साथ सर्व करें।
Next Story