लाइफ स्टाइल

Kabuli Chana Pulao : डिनर में बनाएं स्वाद से भरपूर काबुली चना पुलाव

Sarita
1 Feb 2026 6:40 AM IST
Kabuli Chana Pulao  : डिनर में बनाएं स्वाद से भरपूर काबुली चना पुलाव
x
Kabuli Chana Pulao : काबुली चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. खास बात यह है कि काबुली चना पुलाव बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है|
सामग्री:
1 कप बासमती चावल
1 कप उबले हुए काबुली चने
2 बड़े चम्मच तेल या घी
1 प्याज (पतला कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
½ छोटा चम्मच जीरा
1 तेज पत्ता
2-3 लौंग
1 छोटी इलायची
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
2 कप पानी
हरा धनिया सजाने के लिए
काबुली चना पुलाव बनाने की विधि:
सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20 मिनट के लिए भिगो दें. अब एक कूकर या कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं|
अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भूनें. फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. इसके बाद उबले हुए काबुली चने, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें|
अब भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और इसमें पानी डाल दें. कूकर का ढक्कन बंद करके 2 सीटी आने तक पकाएं. जब पुलाव तैयार हो जाए तो इसे हल्के हाथ से फुलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं|
गरमा-गरम काबुली चना पुलाव को रायता या सलाद के साथ परोसें और डिनर को खास बनाएं|
Next Story