लाइफ स्टाइल

Kabab Recipe:घर पर स्वादिष्ट कबाब बनाएं

Sarita
21 May 2025 9:01 AM IST
Kabab Recipe:घर पर स्वादिष्ट कबाब बनाएं
x
Kabab Recipe: आपने कई वेज और नॉन वेज कबाब खाए होंगे, लेकिन ऐसे कबाब पहले कभी नहीं चखे होंगे। तो चलिए सीखते हैं इन लजीज और चटपटे कबाब की बनाने की विधि-
भरवां टंगड़ी कबाव:
सामग्री : चिकन टंगड़ी 6 पीस (धोकर निचोड़े व चाकू से गोद लें)।
मेरीनेट के लिए : नमक ½ छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच, पिसा जीरा ½ छोटा चम्मच, पिसा धनिया ½ छोटा चम्मच, काली मिर्च द छोटा चम्मच, खाने वाला लाल रंग 1 चुटकी।
एक साथ मिलाएं : दही 1 बड़ा चम्मच, पिसा लहसुन 1 छोटा चम्मच, अजवायन ½ छोटा चम्मच धनिया पत्ती, 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च स्वादानुसार, बेसन 1 बड़ा चम्मच, खाने वाला रंग 1 चुटकी, तेल 1 बड़ा चम्मच।
भरावन : कतरा चिकन उबालें व इस पर चाट मसाला, अदरक, धनिया पत्ती, हरी मिर्च व पिसी लाल मिर्च से मेरीनेट करें।
विधि : मसाले को मिक्सी में पीसें। उसे टंगड़ी पर लगाएं व मेरीनेट करें। आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें। परोसने से पहले टंगड़ी में भरावन भरें व ग्रिल करें। दही-पुदीने की चटनी व प्याज के छल्लों के साथ परोसें।
सिक्कमपुरी कबाब:
सामग्री : कीमा 250 ग्राम, चना दाल द कप (उबली हुई), धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच, भुना बेसन 3 छोटे चम्मच, बारीक कटा प्याज 2 बड़े चम्मच, पिसे जायफल, जावित्री द छोटा चम्मच, कटी पुदीना पत्ती जरा-सी, कटी हरी मिर्च जरा-सी, अंडे की सफेदी 1, क्रीम 2 बड़े चम्मच, नमक ½ छोटा चम्मच से अधिक।
विधि : सारी सामग्री एकसाथ मिलाकर मसलें व हाथों से छोटे कबाब बना लें। थोड़ा बेसन डालकर, नॉनस्टिक पैन में तेल लगाकर तलें। हरी चटनी, प्याज के छल्लों व नींबू के टुकड़ों से परोसें।
Next Story