- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Juices for Glowing...
लाइफ स्टाइल
Juices for Glowing Skin : चेहरे की चमक बरकरार रखेंगे ये तीन जूस, बनाने का तरीका भी आसान
Sarita
20 July 2025 12:52 PM IST

x
Juices for Glowing Skin : दमकता और निखरा चेहरा हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, चेहरे पर ग्लो लाने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही जरूरी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से पोषण मिलना भी बेहद जरूरी है। ताजगी से भरपूर कुछ हेल्दी जूस आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार दे सकते हैं। ये जूस न सिर्फ त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि शरीर को भी भीतर से स्वस्थ रखते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने से इसका असर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही तीन जूस के बारे में, जो चेहरे की चमक बरकरार रखने में मदद करेंगे और साथ ही इन्हें बनाने का आसान तरीका भी जानें।
खीरा और पुदीना का जूस:
गर्मियों में बाजारों में खीरा और पुदीना आसानी से मिल जाते हैं। ये दोनों ही गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में असरदार हैं। खीरा और पुदीना का जूस त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और ठंडक पहुंचाता है। पुदीना त्वचा से जुड़ी सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। गर्मी में रोजाना खीरा और पुदीना का जूस पी सकते हैं।
जूस की विधि :
एक खीरा छीलकर काट लें। इसमें एक मुट्ठी ताजा पुदीने की पत्तियां मिलाएं। दोनों को अच्छे से धो लें। अब खीरा और पुदीना को पीस लें या ब्लेंड करके छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू और नमक मिला सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखेगा और त्वचा में चमक लगाएगा।
आंवला और एलोवेरा जूस:
आंवला विटामिन सी का पावरफुल स्त्रोत है, जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखता है। यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही एलोवेरा त्वचा को भीतर से साफ करता है और ग्लोइंग बनाता है। बालों और स्किन दोनों के लिए एलोवेरा लाभकारी माना जाता है।
आंवला और एलोवेरा जूस की विधि:
इसे बनाने के लिए दो चम्मच आंवला जूस में दो चम्मच एलोवेरा जूस मिला लें। अब इस मिश्रण में एक गिलास पानी मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। आंवला और एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।
गाजर और चुकंदर का जूस:
वैसे तो गाजर और चुकंदर सर्दियों में आसानी से मिल जाते हैं लेकिन गर्मियों में भी चुकंदर मिलते हैं। चुकंदर खून को साफ करता है और चेहरे पर प्राकृतिक लालिमा लाता है। वहीं गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A होता है, जो त्वचा की रंगत निखारता है।
जूस बनाने की विधि :
एक गाजर और आधा चुकंदर लें। दोनों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। अब मिक्सी या जूसर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इस मिश्रण को छानकर जूस निकालें और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। इस जूस के सेवन से खून साफ होगा और त्वचा की रंगत में निखार आएगा।
जूस के सेवन का तरीका और समय:
चाहे आंवला का जूस हो या चुकंदर का जूस हो, सही तरीके और समय पर सेवन से ही बेहतर परिणाम मिलता है। जूस ताजी सामग्री से बनाएं। ध्यान दें कि जूस बनाकर रखें नहीं, बल्कि ताजा जूसस ही पिएं। नियमित सेवन से जल्द असर नजर आएगा।एलर्जी या विशेष स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही सेवन करें।
TagsJuicesGlowing SkinचेहरेचमकजूसJuicesFaceGlowJuice जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





