- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Juices for Glowing...
लाइफ स्टाइल
Juices for Glowing Skin: चेहरे की चमक बरकरार रखेंगे ये जूस, बनाने का तरीका भी है आसान
Sarita
8 May 2025 8:59 AM IST
Juices for Glowing Skin: ताजगी से भरे कुछ हेल्दी जूस आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो दे सकते हैं। ये जूस न केवल स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि शरीर को भी अंदर से सेहतमंद रखते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके इसका असर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे तीन जूस के बारे में, जो चेहरे की चमक को बनाए रखने में मदद करेंगे और जानिए इन्हें बनाने का आसान तरीका भी।
खीरा और पुदीना का जूस:
गर्मियों में बाजारों में खीरा और पुदीना आसानी से मिल जाते हैं। ये दोनों ही गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में असरदार हैं। खीरा और पुदीना का जूस त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और ठंडक पहुंचाता है। पुदीना त्वचा से जुड़ी सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। गर्मी में रोजाना खीरा और पुदीना का जूस पी सकते हैं।
जूस की विधि :
एक खीरा छीलकर काट लें। इसमें एक मुट्ठी ताजा पुदीने की पत्तियां मिलाएं। दोनों को अच्छे से धो लें। अब खीरा और पुदीना को पीस लें या ब्लेंड करके छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू और नमक मिला सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखेगा और त्वचा में चमक लगाएगा।
आंवला और एलोवेरा जूस:
आंवला विटामिन सी का पावरफुल स्त्रोत है, जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखता है। यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही एलोवेरा त्वचा को भीतर से साफ करता है और ग्लोइंग बनाता है। बालों और स्किन दोनों के लिए एलोवेरा लाभकारी माना जाता है।
आंवला और एलोवेरा जूस की विधि:
इसे बनाने के लिए दो चम्मच आंवला जूस में दो चम्मच एलोवेरा जूस मिला लें। अब इस मिश्रण में एक गिलास पानी मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। आंवला और एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।
गाजर और चुकंदर का जूस:
वैसे तो गाजर और चुकंदर सर्दियों में आसानी से मिल जाते हैं लेकिन गर्मियों में भी चुकंदर मिलते हैं। चुकंदर खून को साफ करता है और चेहरे पर प्राकृतिक लालिमा लाता है। वहीं गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A होता है, जो त्वचा की रंगत निखारता है।
एक गाजर और आधा चुकंदर लें। दोनों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। अब मिक्सी या जूसर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इस मिश्रण को छानकर जूस निकालें और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। इस जूस के सेवन से खून साफ होगा और त्वचा की रंगत में निखार आएगा।
TagsJuicesGlowing Skinचेहरेचमकजूसfaceglowjuiceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





