- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Jaya Kishori Tips : ...
Jaya Kishori Tips : अगर आपको गुस्सा आता है तो जया किशोरी की ये 1 सलाह जरूर अपनाएं

Jaya Kishori Tips: आध्यात्मिकता और प्रेरणा का प्रतीक जया किशोरी जी आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बन गई हैं। उनके प्रवचनों में न केवल धार्मिक बातें होती हैं, बल्कि जीवन को सही दिशा में कैसे ले जाना है, इसके भी स्पष्ट संकेत हैं। जया किशोरी जी ने क्रोध पर नियंत्रण करने का एक बहुत ही सरल लेकिन कारगर उपाय सुझाया है- मौन और आत्मनिरीक्षण। आइए जानते हैं कि इस एक सलाह को अपनाने से कैसे जीवन में शांति और संतुलन लाया जा सकता है|
मौन का अभ्यास – प्रतिक्रिया नहीं, समाधान चुनें:
जया किशोरी जी कहती हैं कि जब भी आपको बहुत गुस्सा आए, उस समय तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय मौन रहें. मौन केवल चुप रहने का नाम नहीं है, यह आपके मन को नियंत्रित करने की एक साधना है. इससे आपकी ऊर्जा नष्ट नहीं होती, और आप बिना लड़ाई-झगड़े के परिस्थिति को संभाल सकते हैं|
गहरी सांस लें – शरीर और मन का संतुलन:
गुस्से की स्थिति में सबसे पहले आपकी सांस तेज हो जाती है. इस पर नियंत्रण पाने के लिए जया किशोरी जी गहरी सांस लेने की सलाह देती हैं. जब आप 5 बार गहरी सांस लेते हैं, तो शरीर का तापमान संतुलित होता है और मन धीरे-धीरे शांत होने लगता है|
अपने विचारों को देखें, दूसरों को नहीं:
जया किशोरी जी का कहना है कि जब गुस्सा आए तो तुरंत यह मत सोचिए कि सामने वाला गलत है. पहले यह देखिए कि आपके अंदर क्या प्रतिक्रिया हो रही है. यह आत्मचिंतन की पहली सीढ़ी है. इससे आप दूसरों को दोष देने से बचते हैं और खुद की सोच को सुधार पाते हैं|
भगवान का स्मरण – मानसिक शांति की कुंजी:
जया किशोरी जी गुस्से से बचने के लिए “राम नाम” या किसी भी ईश्वर के नाम का स्मरण करने की सलाह देती हैं. यह अभ्यास आपको उस क्षण में नकारात्मकता से निकाल कर सकारात्मक ऊर्जा की ओर ले जाता है. इससे आपकी चेतना जागृत होती है और आप स्थिर बुद्धि से कार्य कर पाते हैं|
गुस्सा भी ऊर्जा है:
जया किशोरी जी मानती हैं कि गुस्से को दबाना नहीं चाहिए, बल्कि उसकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. जब आप उसी ऊर्जा से ध्यान करें, सेवा करें या किसी रचनात्मक कार्य में लगें, तो वह गुस्सा आपको आत्मविकास की ओर ले जाता है|





