लाइफ स्टाइल

Javitri Tea Benefits: गठिया का अचूक इलाज है जावित्री

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 4:00 AM GMT
Javitri Tea Benefits: सदियों से जावित्री का उपयोग औषधि के रूप में किया जा रहा है। जायफल के बीज के छिलके से प्राप्‍त ये मसाला दर्द, मितली, पाचन संबंधित समस्‍याओं के अलावा सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं जावित्री के हेल्‍थ बेनिफिट्स और सेवन के तरीके के बारे में।
ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार Improves blood circulation
जावित्री का सबसे अहम हेल्‍थ बेनिफिट ये है कि इसके नियमित सेवन से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है। इससे स्किन और बाल स्‍वस्‍थ रहेंगे। साथ ही कई खतरनाक बीमारियों और संक्रमणों से बचा जा सकता है।
अर्थराइटिस में फायदेमंद Beneficial in arthritis
जावित्री मसाला अपनी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। ये गठिया या अर्थराइटिस जैसी बीमारियों के इलाज के लिए भी कारगर माना जाता है। इसके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। दर्द से राहत कि लिए जावित्री के तेल से मालिश करना लाभदायक हो सकता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल Controls diabetes
जावित्री में एस्ट्रिंजेंट और ऐफ्रोडिसीयाक नामक कंपाउंड होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। साथ ही ये इंसुलिन रेजिस्‍टेंस को ठीक रखने में फायदेमंद माना जाता है। जावित्री डायबिटीज पेशेंट भूख और पाचन से जुड़ी समस्‍याओं को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।
प्रोटेक्‍ट किडनी Protect kidney
जावित्री में मौजूद कंपोनेंट किडनी को प्रोटेक्‍ट करने में मदद करते हैं। इसके इलावा ये गुर्दे की पथरी को रोकने और इसका इलाज करने में भी सहायक हो सकता है। जावित्री के नियमित सेवन से किडनी संक्रमण और सूजन को रोकने में भी मदद मिलती है।
Next Story