- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Jamun Vinegar: जानिए...

x
Jamun Vinegar: जामुन न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि इसके अपने स्वास्थ्य लाभ भी बहुत सारे हैं|
हम में से अधिकरतर लोगों को जामुन के लाजवाब गुणों के बारे में नहीं पता होता है. ये डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण की तरह काम करता है. इसमें विटामिन, आयरन, फाइबर और पोटैशियम समेत कई मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. हालांकि आपने जामुन के फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको इसके सिरके के फायदों के बारे में पता है? जामुन के सिरके का सेवन जामुन को फल के रूप में खाने से ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे|
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जामुन से ज्यादा इसका सिरका फायदेमंद होता है. ये हेल्थ को संतुलित रखने में मदद करता है. जामुन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं. जामुन का सिरका वजन घटाने के लिए भी अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं जामुन के सिरके से होने वाले फायदों के बारे में|
डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण: डायबिटीज शरीर में ग्लूकोज के स्तर में वृद्धि के चलते होती है, लेकिन जामुन का सिरका इससे राहत दिलाने में बेहद मददगार साबित होता है. जामुन के सिरके के रोगाणुरोधी गुण ब्लड शुगर के स्तर को कम करते हैं और इसे ऊर्जा में बदलने का काम करते हैं. डायबिटीज के पेशेंट अगर रात के समय इसका सेवन करते हैं तो उनका इंसुलिन का स्तर काबू में रहता है|
बहुत से लोग गुर्दे की पथरी की समस्या से पीड़ित हैं. पथरी से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय और दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन किडनी की पथरी को दूर करने के लिए जामुन के सिरके का इस्तेमाल करना उचित रहता है। जामुन के सिरके में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटी-बैक्टीरियल गुण पथरी को धीरे-धीरे जलाकर पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करते हैं|
TagsJamun VinegarजामुनसिरकेफायदेJamun VinegarJamunVinegarBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





