लाइफ स्टाइल

पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद है जामुन, जानिए इसके फायदे

Tara Tandi
2 April 2022 8:22 AM GMT
पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद है जामुन, जानिए इसके फायदे
x

पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद है जामुन, जानिए इसके फायदे 

गर्मी के दिनों में काली रसीलीदार जामुन (Jamun) का खट्टा-मीठा स्वाद बेहद भाता है। बैंगनी रंग की जामुन ना सिर्फ खाने में मजेदार होती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी के दिनों में काली रसीलीदार जामुन (Jamun) का खट्टा-मीठा स्वाद बेहद भाता है। बैंगनी रंग की जामुन ना सिर्फ खाने में मजेदार होती है बल्कि कई बीमारियों का उपचार भी करती है। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है साथ ही ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है। जामुन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, विटामिन सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है।

फाइबर से भरपूर जामुन का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है और कब्ज से निजात मिलती है।आइए जानते हैं कि जामुन का सेवन करने से कैसे शुगर कंट्रोल रहती है और इससे कौन-कौन से फायदे होते हैं।
शुगर कंट्रोल करती है जामुन: औषधीय गुणों से भरपूर जामुन कई बीमारियों का उपचार करती है। इसमें जंबोलिन नामक एक यौगिक होता है जो रक्त शर्करा (Diabetes)को कम करने और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। जामुन प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन सी और बी 6 का भंडार है। इस फल को गर्मी की डाइट में शामिल करके हेल्थ में सुधार किया जा सकता है।
टाइप 2 डायबिटीज में असरदार है: जामुन टाइप 2 डायबिटीज के लक्षणों को ठीक कर सकता है। डायबिटीज की वजह से बार-बार पेशाब आता है और प्यास लगती है। डायबिटीज के मरीज अगर जामुन खाएं तो डायबिटीज के इन लक्षणों को कम किया जा सकता है। ये लौ ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूट है, जो रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखता है। यह टाइप 2 डायबिटीज की शुरुआत को भी रोक सकता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाता है जामुन: विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इस फल में मौजूद आयरन ब्लड को शुद्ध करता है, और हीमोग्लोबिन सभी भागों में ऑक्सीजन पहुंचाता है।
दिल की सेहत में सुधार करता है: पोटैशियम से भरपूर जामुन धमनियों की देखभाल करके हाई ब्लड प्रेशर, दिल के रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
दर्द का उपचार करती है: जामुन पेट दर्द और गठिया के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। यह फल पेचिश और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में भी सहायक है।
जामुन का इस्तेमाल कैसे करें : जामुन ऐसा फल है जिसे सीधे वॉश करके खाना भी फायदेमंद होता है। आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आप जामुन के बीजों को सुखाकर पाउडर बनाकर उसका इस्तेमाल करें शुगर कंट्रोल रहेगी। जामुन की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं दूर होंगी। जामुन का इस्तेमाल आप जामुन का जूस बनाकर भी कर सकते हैं।
Next Story