लाइफ स्टाइल

आंखों के लिए लाभदायक है जामुन

Apurva Srivastav
23 Feb 2023 3:15 PM GMT
आंखों के लिए लाभदायक है जामुन
x

जामुन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन्स, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान माना जाता है। यह पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन का सिरका भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। आइए जानते हैं, जामुन के सिरके से क्या फायदे मिलते हैं।

1. पाचन को दुरुस्त रखें
जामुन का सिरका पेट संबंधी समस्या को दूर करने में मददगार है। इसमें मौजूद ऑक्सालिक एसिड, गैलिक एसिड गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
2. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
जामुन के सिरके में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना रात में जामुन के सिरके से इंसुलिन लेवल कंट्रोल हो सकता है।
3. खून की कमी दूर करें
अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो ऐसे में जामुन का सिरका फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आयरन की कमी को पूरा करने में सहायक है।
4. आंखों के लिए लाभदायक
जामुन के सिरके में विटामिन-सी, विटामिन-ए और आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए जरूरी हैं।
5. त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन का सिरका विटामिन-सी से भरपूर होता है। आप इसे स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं।
6. किडनी स्टोन से राहत दिलाएं
यह किडनी स्टोन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। जामुन के सिरके में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पथरी को दूर करने में सहायक है।
7. दांतों की समस्या में कारगर
जामुन का सिरका दांतो की समस्या में बहुत ही गुणकारी है। यह दांतों के दर्द और सड़न को दूर करने में सहायक है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मसूड़ों को स्वस्थ बनाते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story