लाइफ स्टाइल

गर्मी में सिर को ठंडक देगा गुड़ का शरबत, जानिए रेसिपी और इसके फायदे

Bhumika Sahu
28 May 2023 2:39 PM GMT
गर्मी में सिर को ठंडक देगा गुड़ का शरबत, जानिए रेसिपी और इसके फायदे
x
गुड़ का शरबत गर्मियों में पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुड़ का शरबत गर्मियों में पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। गजब की बात का ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे बना कर अपने फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। दरअसल गुड़ का शरबत पीना, शरीर में तापमान को बैलेंस करने का एक तरीका हो सकता है। इसके अलावा गर्मियों में पेट की समस्या भी ज्यादा बढ़ जाती है जिसमें कि इस शरबत का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। आइये जानते हैं गुड़ का शरबत बनाने की विधि
गुड़ का शरबत बनाने की विधि
गुड़ का शरबत बनाने के लिए एक जग में पानी लीजिए। अब इसमें गुड़ को भिगोकर अच्छी तरह मिलाएं।जब गुड़ घुल जाए तो इसे छलनी से छान लें।कोशिश करें कि दो बार छान लें। अब इसमें तुलसी के बीज को 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। भीगे और फूले हुए तुलसी के बीजों को मिला लें। अब ऊपर से नींबू का रस मिला लें। अब ऊपर से पुदीने की पत्तियों को पीस कर मिला लें। फिर इसे बर्फ डालकर पिएं।
गुड़ का शरबत के फायदे
गुड़ का शरबत, लू से बचाव में मददगार है। इस शरबत को पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है और आप अचानक गर्मी और ठंड का शिकार नहीं होते हैं। इसके अलावा गुड़ का शरबत पीना शरीर के पीएच को बैलेंस करने और बढ़ते-घटते तापमान के बीच सेहतमंद रखने में मदद करता है।
आयरन की कमी को दूर करने में गुड़ का शरबत पीना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, गुड़ आयरन से भरपूर है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। तो, अगर आपको एनीमिया की बीमारी है तो, आपको गुड़ का शरबत जरूर पीना चाहिए।
लंच और डिनर के बाद गुड़ का शरबत पीने से पाचन एंजाइम सक्रिय होकर कब्ज से बचाव होता है। पर खास बात ये है कि ये लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर को साफ करता है। इसके अलावा इसका पोटेशियम शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में मददगार है। इस तरह ये शरबत शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
Next Story