लाइफ स्टाइल

गुड़ का शरबत देता है चमत्कारी फायदे

Admin2
26 Jun 2023 7:13 AM GMT
गुड़ का शरबत देता है चमत्कारी फायदे
x
लोगों के मन में सवाल रहते हैं कि गर्मी में गुड़ का सेवन सेहत के लिए ठीक है या नहीं। ऐसे में हम आपको बता दें कि गुड़ शरीर के तापमान को बैलेंस करने का काम बहुत अच्छे से करता है। ऐसे में आप गुड़ के शरबत का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है।
गुड़ का शरबत बनाने के लिए आप एक जग में पानी लें और उसमें गुड़ को डाल दें।
अब इसे कुछ देर के लिए भीगा रहने दें और फिर अच्छे से मिक्स कर लें।
जब गुड़ पिघल जाए तो आप छलनी की मदद से इसे छान लें।
अब आप इसमें तुलसी के बीज डालकर कुछ देर के लिए भिगो दें।
इसके बाद इसमें नींबू का रस मिला लें और पुदीने की पत्तियों को पीसकर तैयार शरबत में मिला दें।
गुड़ का शरबत बनकर तैयार है अब आप इसे ठंडा करके सर्व करें।
गर्मी में लू से बचने के लिए आप गुड़ के शरबत का सेवन कर सकते हैं। इस शरबत को पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है। ऐसे में आप अचानक गर्मी और ठंड का शिकार नहीं होते हैं।
गुड़ में आयरन की प्रचुरता होती है। इसलिए जिनके शरीर में खून की कमी हो उनके लिए भी गुड़ का शरबत बहुत लाभकारी होता है। गुड़ में मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
आपको बता दें कि गुड़ का शरबत हेल्थ के साथ-साथ स्किन का भी ख्याल रखता है। इसके सेवन से सारे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
Next Story