लाइफ स्टाइल

Jaggery Recipes: सर्दियों में गुड़ से बनी ये चीजें जरूर खाएं

Sarita
21 Jan 2025 6:55 AM IST
Jaggery Recipes: सर्दियों में गुड़ से बनी ये चीजें जरूर खाएं
x
Jaggery Recipes: सर्दियों में गुड़ से बनी चीजों का सेवन शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ प्राकृतिक रूप से शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, पाचन में मदद करता है और शरीर को गर्म रखता है। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ से बनी 3 बेहतरीन चीजों की रेसिपी।
गुड़ और तिल के लड्डू
तिल और गुड़ का संयोजन सर्दी के मौसम में बेहद फायदेमंद होता है। तिल में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जबकि गुड़ रक्त को शुद्ध करता है और शरीर को गर्मी प्रदान करता है।
लड्डू बनाने के लिए सामग्री
तिल
गुड़
घी
इलायची पाउडर
काजू, बादाम
लड्डू बनाने बनाने की विधि
सबसे पहले तिल को अच्छे से सेंक लें। तिल को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें जब तक वह थोड़ा कुरकुरे न हो जाएं।
अब एक पैन में घी गरम करें, उसमें गुड़ डालें और उसे अच्छी तरह से पिघला लें।
जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए, तो उसमें भुने हुए तिल, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
गुड़ और तिल के लड्डू तैयार हैं, इन्हें सर्दी में नियमित रूप से खाएं।
गुड़ और अदरक की चाय
गुड़ और अदरक की चाय सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करती है और शरीर को अंदर से गर्म रखती है।
गुड़ और अदरक की चाय बनाने के लिए सामग्री
अदरक
गुड़
पानी
लौंग
दूध
चाय बनाने बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में पानी उबालने के लिए डालें।
अब उसमें अदरक के टुकड़े के साथ लौंग और इलायची डालें।
पानी में उबाल आने पर उसमें गुड़ डालें और गुड़ पूरी तरह से घुलने तक उबालें।
अब दूध डालें और चाय को उबालने दें।
चाय को छानकर कप में सर्व करें। गर्मागर्म यह चाय सर्दियों में बहुत फायदेमंद होती है।
Next Story