लाइफ स्टाइल

Jaggery Makhana: स्नैक्स के रूप में आजमा सकते हैं यह स्वीट डिश

Sarita
17 Sept 2025 11:58 AM IST
Jaggery Makhana: इनका नियमित सेवन करने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और हेल्थ को पूरी तरह से लाभ होता है। गुड़ और मखाना को मिलाकर एक शानदार मिठाई तैयार की जा सकती है। वैसे तो यह स्वीट डिश सबको अच्छी लगेगी लेकिन बच्चों के लिए तो किसी टॉनिक से कम नहीं है। इसे स्नैक्स के रूप में काम लें। आपने अगर अभी तक इसका लुत्फ नहीं उठाया है तो पछताने की जरूरत नहीं है। इस बार जब भी कुछ मीठा और अलग खाने की इच्छा करे तो इसे आजमाकर देखें। किसी को कोई शिकायत नहीं रहेगी और हर तरफ से तारीफों की बौछार होगी।
सामग्री (Ingredients)
घी - 3 चम्मच
मखाना - 2 कप
गुड़ - ½ कप
बेकिंग सोडा - ½ छोटा चम्मच
सफेद तिल - 2 चम्मच
सौंफ - ½ चम्मच
काली मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
काला नमक - ¼ चम्मच
विधि (Recipe)
- सबसे पहले कढ़ाही में 2 चम्मच घी डालें और गरम करें। उसमें मखाना डालकर अच्छे से भून लें और फिर इसे अलग बर्तन में निकाल लें।
- अब कढ़ाही में 1 चम्मच घी डालें और उसे गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ गुड़ डालें और धीमी आंच पर इसे पूरी तरह पिघलने दें।
- जब गुड़ पिघल जाए, तो ठंडे पानी में इसकी एक बूंद डालें। यदि वह बूंद टॉफी की तरह सख्त हो जाए, तो उसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें।
- यह मिश्रण हल्का और झागदार हो जाएगा। अब इस मिश्रण में भुने हुए मखाने, सौंफ, काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालें।
- इन सबको अच्छे से मिलाएं ताकि गुड़ मखानों पर चिपक जाए। इस मिश्रण को बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद मखानों को हल्के से अलग कर लें। आपका गुड़ मखाना तैयार है।
Next Story